रीवा में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन: 5-डे वर्किंग व पीएलआई में भेदभाव के विरोध में रैली, तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank employees' protest in Rewa

रीवा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को रीवा के सिरमौर चौराहा स्थित कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम के सामने बैंक कर्मियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए एक शांतिपूर्ण रैली निकाली। यह विरोध प्रदर्शन पिछले दो साल से अटकी 5-डे वर्किंग यानी सप्ताह में पांच दिन कामकाज की मांग को मंजूरी न मिलने और नई परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम में कथित भेदभाव के खिलाफ किया गया है।

इस देशव्यापी आंदोलन के चलते रीवा सहित पूरे देश में सरकारी और कुछ प्रमुख निजी बैंक आज से लगातार तीन दिन यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को पूरी तरह बंद रहेंगे। हालांकि, ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं सुचारू रूप से चालू रहेंगी।

प्रमुख मांगें और अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

बैंक यूनियनों ने सरकार और बैंक प्रबंधन को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो वे 26 अक्टूबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। यूनियनों का मुख्य रोष इस बात पर है कि मार्च 2024 में द्विपक्षीय समझौता होने के बावजूद वित्त मंत्रालय ने अब तक 5-डे बैंकिंग को मंजूरी नहीं दी है। इसके अलावा, वरिष्ठ अधिकारियों और निचले स्तर के बैंक कर्मचारियों के बीच पीएलआई इंसेंटिव (PLI Incentive) में भारी अंतर किए जाने को लेकर भी कर्मचारियों में गहरा असंतोष है। प्रदर्शन के दौरान बैंक यूनियनों ने लंबे समय से लंबित पेंशन अपडेशन और पुरानी पेंशन योजना (OPS) को दोबारा बहाल करने की अपनी पुरानी मांग को भी एक बार फिर जोर-शोर से दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *