एमपी में भीषण हादसा, गुजरात के 6 श्रद्धालुओं की मौत, महाकाल का दर्शन कर लौट रहे थें कार सवार

धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में रविवार की दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें ईको कार में सवार 6 लोगो की मौत हो गई है, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर ग्राम पंचकवासा के पास हुआ है, जंहा ईको वैन को रॉन्ग साइड से आ रहे अनियंत्रित ट्रॉले ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए।

महाकाल का दर्शन कर गुजरात लौट रहे थें कार सवार

बताया जा रहा है कि सभी युवक गुजरात के वडोदरा के रहने वाले थे और वे मध्यप्रदेश के उज्जैन में भगवान महाकाल का दर्शन करने के लिए आए हुए थें। ईको वैन सवार लोग दर्शन पूजा करने के बाद रविवार को गुजरात लौट रहे थे। जंहा हाईवें पर यह सड़क हादसा हो गया।

पुलिस ने किया रेस्क्यू

बताया जाता है कि इस सड़क हादसे में कई लोग वाहन के अंदर दब गए थें और उन्हे निकालने के लिए स्थानिय पुलिस ने रेस्क्यू चला। काफी मशक्कत के बाद कार के अंदर फसे लोगो को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक कार सवारों की मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है और ट्राला के चालक की तलाश में लग गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *