MP Weather Latest News। सावन महीना का दूसरा सप्ताह समाप्त हो गया और अब बारिश भी अपने पीक समय में पहुच गई है। ऐसे में हर कोई मानसून के अपडेट को लेकर एक्टिंव। मौसम विभाग से जो जानकारी आ रही है, उसके तहत मध्यप्रदेश में अगले 3 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। 10 और 11 अगस्त को पश्चिमी मध्यप्रदेश में अति भारी बारिश की संभावना है। तो वही पश्चिमी और पूर्वी मध्यप्रदेश में भारी बारिश के साथ आंधी, बिजली और तेज हवाओं के चलने की भी संभावना है। मौसम के इस बदलते मिजाज से राज्य के प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री से 27 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है।
आगे 48 घंटे मौसम का अलर्ट
मौसम को लेकर जो जानकारी आ रही है उसके तहत 10 अगस्त को मानसून ज्यादा एक्टिव रहने के आसार हैं। पश्चिमी मध्यप्रदेश में जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पूर्वी मध्यप्रदेश में भी भारी बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, मालवा-निमाड़ और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।
विंध्य का बिगड़ेगा मौसम
11 अगस्त को पश्चिमी मध्यप्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग से जो जानकारी आ रही है उसके तहत पश्चिमी मध्यप्रदेश में जोरदार बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा की चेतावनी दी है। पूर्वी मध्य प्रदेश में भी गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। ऐसे में रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, पन्ना, मैहर सहित आसपास के जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक की गतिविधियां हो सकती हैं। वहीं पश्चिमी हिस्से में भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, सीहोर, रायसेन, विदिशा सहित कई जिलों में तेज बारिश के आसार हैं।




