एमपी के इंदौर में भीषण हादसा, पूर्व ग्रहमंत्री की बेटी और कांगेस नेता के बेटा समेत 3 लोगो की मौत

इंदौर। एमपी में शुक्रवार की अल सुबह हुए भीषण हादसे में पूर्व ग्रहमंत्री की बेटी समेत 3 लोगो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है, जबकि इस हादसे में एक युवती गंभीर रूप से घायल है और उसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के सबंध में जो जानकरी आ रही है उसके तहत यह हादसा इंदौर के रालामंडल बायपास में अल सुबह 5 हुआ है। जंहा तेज रफ्तार नेक्सान कार एक ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था की कार के परखच्चे उड़ गए, तो वही कार में सवार मृतकों के शव कार में पिचक गए थें। उन्हे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

पूर्व ग्रह मंत्री के बेटी समेत 3 की मौत

इस सड़क हादसे में जिन तीन लोगो की मौत हुई है उनकी पहचान प्रखर कासलीवाल, मनु संधु और प्रेरणा बच्चन के रूप में की गई हैं। जानकारी के तहत प्रेरणा बच्चन मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी है, तो वही प्रखर कासीवाल कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल का बेटा है, जबकि मनु संधु, प्रेरणा का दोस्त बताया जा रहा है। वही घायल युवती का नाम अनुष्का राठी बताया जा रहा है।

जन्मदिन मना कर लौट रहे थे कार सवार

जो जानकारी आ रही है उसके तहत तेजाजी नगर थाना क्षेत्र से देर रात पार्टी कर प्रखर कासलीवाल, मनु संधू अपनी महिला मित्र प्रेरणा बच्चन और अनुष्का राठी के साथ वापस लौट रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार टाटा नेक्सन सड़क पर एक ट्रक में जा घुसी. पुलिस के मुताबिक प्रखर कासीवाल का जन्मदिन होने के चलते सभी कार से बर्थडे सेलीब्रेट करने महू गए थे और वहीं से वापस लौटते वक्त ये हादसा हो गया. वापसी के दौरान कार जैसे ही रालामंडल से निकलकर बायपास के ओर आई तो कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस सड़क हादसे को लेकर जांच कर रही है तो वही ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *