Pune metro में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर है हिजवंडी से शिवाजी नगर तक चलने वाली नई मेट्रो से सफर करना और भी आसान होने वाला है लेकिन यहां एक बात आपको समझ लेनी चाहिए। नई मेट्रो में सफर करने के लिए आपको मौजूदा पुणे मेट्रो से ज्यादा से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। इस नई मेट्रो का किराया ₹12 से शुरू होकर 62 रुपए तक रखा गया ऐसे में अगर आप भी रोज ऑफिस या किसी दूसरे काम से इस रूट से आते जाते हैं तो लिए हम आपको जानते हैं कितने पैसे आपको खर्च करनेपढ़ेंगे।

Hinjewadi Metro कितने रुपये का होगा टिकट?
Pune metro से सफर करने वाले लोगों को नई मेट्रो का टिकट अपनी यात्रा की दूरी के हिसाब से लेना होगा। इस नई मेट्रो का किराया इस प्रकार है अगर आप 2 किलोमीटर तक जाते हैं तो ₹12, 2 से 4 किलोमीटर तक जाते हैं तो 25 रुपए, चार से आठ किलोमीटर तक जाते हैं तो ₹37, 8 से 12 किलोमीटर तक जाते हैं तो 43रुपया, 12 से 18 किलोमीटर तक जाते हैं तो 49 रुपया, 18 किलोमीटर से ज्यादा तक की दूरी करते हैं तो 62 रुपए का किराया लगता है। इसका मतलब है कि अगर आप कम दूरी का सफर करते हैं तो आपको केवल ₹12 देने होंगे वही हिजवंडी से शिवाजी नगर तक लंबी दूरी सफर करने पर किराया 62 रुपए तक हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Binance Hack: 6.3 अरब डॉलर की क्रिप्टो संपत्ति प्रभावित, जानें पूरा मामला
मौजूदा पुणे मेट्रो से कितना महंगा होगा आपका सफर?
अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर नई मेट्रो और मौजूदा Pune metro के किराए में अंतर कितना है। मौजूद पुणे मेट्रो में किराया ₹10 से शुरू होकर ₹35 तक हो जाता है वही नई मेट्रो में किराया 12 रुपए से शुरू होकर 62 रुपए तक पहुंच रहा है। इसका मतलब है की लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को एक तरफ से टिकट पर 27 रुपए ज्यादा देने पड़ सकते हैं। अगर आप रोज ऑफिस जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं तो महीने के खर्चे में यहां अंतर आपके लिए काफी मायने रख सकता है। हालांकि दोनों मेट्रो के रोड और सफर की दूरी अलग-अलग है इसलिए किराए की तुलना करते समय इस बात को समझना जरूरी है।
आखिर इस नई मेट्रो का किराया इतना ज्यादा क्यों है?
Pune metro मैं पहले से चल रही मेट्रो है तो इस नई मेट्रो का किराया ज्यादा क्यों रखा गयाहै? दरअसल मौजूदा पुणे की मेट्रो और नई मेट्रो को बनाने का तरीका अलग है मौजूदा मेट्रो सरकारी फंडिंग से विकसित है जबकि नई मेट्रो को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के द्वारा बनाया गया है। पीएमआरडीए के मुताबिक नई मेट्रो का किराया सरकार और प्राइवेट कंपनी के बीच में समझौते के आधार पर होगा इसलिए इसका किराया थोड़ा अलगहै।
क्या आगे चलकर कम हो सकता है इसका किराया?
यह सवाल उन लोगों के लिए जरूरी है जो इस रूट से सफर करने वाले हैं पुणे आईटी सिटी मेट्रो रेल लिमिटेड के सीईओ अनिल कुमार सैनी ने बताया की नई मेट्रो के किराया स्ट्रक्चर की 6 महीने बाद समीक्षा भी की जाएगी। इसके बाद किराए को लेकर फैसला किया जा सकता है हालांकि अभी किराया कम होने की कोई घोषणा नहीं है। कंपनी को ऐसी उम्मीद है कि इस नई मेट्रो से रोजाना 2 लाख से ढाई लाख यात्री सफर करेंगे।
ये भी पढ़ें: punjab national bank घोटाला: 43 लाख लौटे, बाकी ग्राहकों का पैसा कब मिलेगा?
कब से शुरू होगी ये हिंजवडी-शिवाजीनगर मेट्रो?
नई मेट्रो लाइन का उद्घाटन 3 नवंबर 2026 को होने की घोषणा हुई है इसके बाद 4 नवंबर से आम यात्रियों के लिए शुरू होजाएगी। इस मेट्रो से हिजवंडी और शिवाजी नगर के बीच सफर करने वाले लोगों को काफी ज्यादा सुविधा मिलने वाली है खासकर उन लोगों को जिन्हें रोज ऑफिस जाने में एक लंबा सफर तय करना पड़ता है। कुल मिलाकर नहीं मेट्रो पुणे के लोगों का सफर आसान बना सकती है लेकिन अगर आप रोज लंबी दूरी तय करने वाले हैं तब आपको सफर के साथ-साथ अपने बजट का भी ध्यान रखनाहोगा।




