Hardwyn India Bonus Share: स्मॉलकैप कंपनी Hardwyn India ने एक बार फिर से अपने शेयरधारकों को bonus share देने की घोषणा कर दी है कंपनी ने दो अनुपात पांच बोनस देने का प्रस्ताव रखा है। यह घोषणा हाल ही में कंपनी के बोर्ड बैठक में की गई है इस फैसले के बाद निवेश करने वाले लोगों की नजर अब रिकॉर्ड डेट और शेयरधारकों की मंजूरी पर टिकी हुई है। जबकि कंपनी के शेयर में भी पॉजिटिव रिएक्शन देखने को मिले हैं।

Hardwyn India ने चौथी बार किया बोनस शेयर करने का ऐलान
हार्डवेयर इंडिया ने बताया की कंपनी 2: 5 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने वाली है। जिसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट पर जिनकी निवेश करने वाले लोगों के पास पांच शेयर मौजूद होंगे उन्हें बिना किसी ज्यादा लागत की दो नए शेयर मिल जाएंगे। हालांकि यह प्रस्ताव शेयरधारकों की मंजूरी के बाद में ही प्रभावी होगा कंपनी की तरफ से रिकॉर्ड डेट की घोषणा अभी नहीं हुई है। यह लगातार चौथा मौका है जब कंपनी ने अपने निवेश करने वाले लोगों के लिए बोनस शेयर जारी करने का फैसला लियाहै। इससे पहले भी कंपनी विभिन्न अनुपात में बोनस शेयर दे चुकी है।
ये भी पढ़े: MSP 2026-27: केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों के लिए नए MSP जारी किए..
शेयर पूंजी बढ़ाने की तैयारी शुरू
Hardwyn India कंपनी ने बोनस के साथ-साथ अपनी अधिकृत शेयरपूंजी 50 करोड रुपए से बढ़ाकर 70 करोड रुपए का प्रस्ताव भी रखा है। कंपनी के ऑफिशियल बयान के अनुसार बोनस के लिए करीब 19 पॉइंट 54 करोड नए शेयर जारी किए जाएंगे। इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला आने वाले एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग में लिया जाने वाला है।
शेयर बाजार में मिले पॉजिटिव रिएक्शन
Bonus Share की घोषणा होने के बाद कंपनी के शेयर में खरीदारी का रूख देखने को मिला है। स्टॉक एक्सचेंज डाटा के अनुसार शेयर ने इंट्राडे कारोबार के दौरान मजबूती दिखाइ है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार बोनस इश्यू से शेर की लिक्विडिटी बढ़ाने की संभावना है और छोटी-छोटी निवेश करने वाले लोगों की भागीदारी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि बोनस शेयर जारी होने से कंपनी की कुल बाजार की पूंजी या फिर निवेश करने वाले लोगों की कोई संपत्ति में तत्काल कोई बदलाव नहीं आता दिख रहा है क्योंकि शेयर मूल्य उसी अनुपात में है।
ये भी पढ़े: Hexagon Nutrition IPO: कम वैल्यूएशन, मजबूत बिजनेस मॉडल ने बढ़ाया इंटरेस्ट
निवेशकों के लिए क्या है इस फैसले का मतलब?
Bonus Share किसी भी कंपनी की तरफ से मौजूदा शेयरधारकों को ज्यादा शेयर देने का प्रोसेस होता है। इसे आम तौर पर कंपनी के मजबूत रिजर्व और शेयरधारकों के प्रति सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा सकता है। हालांकि बाजार विशेषज्ञ के मुताबिक केवल बोनस के आधार पर किसी कंपनी का मूल्यांकन नहीं होना चाहिए। निवेश करने वाले लोगों को कंपनी की आय, मुनाफा, कर्ज, नकदी प्रवाह और भविष्य में होने वाले विकास की संभावनाओं का भी आकलन करना चाहिए।
Closing Price: बोनस घोषणा होने के बाद शेयर में पॉजिटिव बिजनेस रिजल्ट दर्ज किया गया है।,Intraday Trend: कारोबार के दौरान शेयर में बढ़त भी देखने को मिली है।, Sector Impact: स्मॉलकैप और बिल्डिंग मटेरियल सेक्टर के शेयरों पर निवेश करने वाले लोगों की नजर बनी रही। यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से दिया गया है। इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं ले।




