रीवा में ‘आरोग्य धाम’ आयुर्वेदिक सेंटर का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएँ

Grand inauguration of 'Aarogya Dham' Ayurvedic Center in Rewa

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा को स्वास्थ्य और आयुर्वेद के क्षेत्र में एक नई और बड़ी सौगात मिली है। शहर के गुलाब नगर में ‘आरोग्य धाम मल्टीस्पेशलिटी आयुर्वेद नर्सिंग होम एवं रिसर्च सेंटर’ का भव्य उद्घाटन शनिवार को गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस नए सेंटर की शुरुआत से रीवा सहित आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के मरीजों को एक ही स्थान पर प्रामाणिक, रिसर्च आधारित और आधुनिक आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता एवं डॉ. अनूप बी ठाकर ने शिरकत की। अतिथियों ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर केंद्र का शुभारंभ किया। इस खास अवसर पर दोपहर 12 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसके उपरांत विशाल महाप्रसाद भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और शहरवासियों ने भाग लिया।

आयोजक डॉ. अमित कुमार अवधिया, डॉ. अंशुमान मिश्रा और प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि यह केंद्र केवल बीमारी के लक्षणों को दबाने के बजाय उसके मूल कारण (रूट कॉज) को खत्म करने पर केंद्रित है। यहाँ प्राकृतिक संतुलन, सही आहार और जीवनशैली में सुधार के जरिए मरीजों का इलाज किया जाएगा।

सेंटर में मरीजों को पूरी तरह स्वच्छ और तनावमुक्त वातावरण में पंचकर्म, क्षारसूत्र चिकित्सा, आयुर्वेदिक किडनी केयर, रीढ़ की हड्डी व जोड़ों का उपचार तथा विशेषज्ञ आहार परामर्श (डाइट काउंसलिंग) जैसी उन्नत स्वास्थ्य सेवाएँ मिलेंगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस रिसर्च आधारित आयुर्वेद सेंटर के खुलने से जटिल बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *