कर्मचारियों और पेंशनधारियों को सरकार का दीवाली तोफा, 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशर्नरों को लाभ

नईदिल्ली। दीवाली पर्व से पहले केन्द्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनधारियों को बड़ा तोफा दे दिया है। जिससे देश भर के लाखो कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई हैं। केन्द्र सरकार के कैबिनेट ने कर्मचारियों और पेंशर्नरों के मंहगाई भत्ता में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करके उनकी दीवाली को शानदार बना दिया है। इतना ही नही खबरों के तहत कर्मचारियों और पेंशनधारियों को बढ़ाए गए भत्ता का लाभ 1 जुलाई 2026 से मिलने वाला है, यानि की नवंबर माह में उन्हे वेतन और पेंशन के रूप में अच्छा फायदा होने जा रहा है।

63 प्रतिशत हुआ मंहगाई भत्ता

केन्द्र सरकार के द्वारा बढ़ाए जा रहे डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ात्तरी की गई है। जिससे अब महंगाई भत्ता 63 प्रतिशत होने जा रहा है, जबकि इसके पहले मंहगाई भत्ता 60 प्रतिशत रहा है। सरकार डीए में बढ़ोत्तरी करके तकरीबन 10 हजार करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च करेगी।

पहले 2 प्रतिशत बढ़ा था भत्ता

इससे पहले सरकार ने अप्रैल में कर्मचारियों और पेंशनर्स के मंहगाई भत्ता में 2 फीसदी बढ़ाया था। उस बढ़ोतरी के साथ मंहगाई भत्ता की दर 60 प्रतिशत पर पहुंच गई थी। अब 3 प्रतिशत मंहगाई भत्ता में बढ़ोतरी के बाद यह आंकड़ा 63 फीसदी हो गया है।

मुख्य बातें:

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

  • नया डीए: इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 63% हो गया है। [1]
  • लागू होने की तिथि: यह बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएंगी। [1]
  • किसे होगा फायदा: इससे लगभग 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलेगा। [1]
  • सरकारी खर्च: इस फैसले से सरकारी खजाने पर सालाना लगभग 10,016 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *