औंधे मुँह गिरे गोल्ड-सिल्वर के भाव; जानें ताजा दाम, आखिर क्यों गिरे भाव?

A close-up shot of 24K gold biscuits and 999 silver bars representing current market trends in India.

Gold Silver Price Today: यदि आप गोल्ड या सिल्वर की खरीदारी का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. जी हाँ आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई भारी गिरावट की वजह से आज भारतीय सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी कमी देखने को मिल रही है. आज यानी शनिवार को देश के अलग-अलग शहरों में कीमती धातुओं के दाम काफी नीचे आ गए हैं. हालांकि आज यानी शनिवार होने के वजह से भारतीय वायदा बाजार (MCX) बंद है, लेकिन विदेशी बाजार में मचे इस तहलका का असर आज के रिटेल भाव और आने वाले सोमवार को खुलने वाले बाजार पर साफ दिखेगा.

मंडे मार्केट में MCX पर दिखेगा असर

इंटरनेशनल मार्केट (COMEX) में सोने और चांदी की कीमतों में अचानक बड़ा क्रैश आया है. गौरतलब है कि, कॉमैक्स पर सोना 3.35% गिरकर 4,353.90 डॉलर प्रति औन्स पर आ गया है. वहीं चांदी भी 8.08% की भारी गिरावट के साथ 67.995 डॉलर प्रति औन्स पर आ गई है. आज शनिवार होने की वजह से भारत का (MCX) बाजार बंद है, लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो ग्लोबल मार्केट में आई इस बड़ी मंदी के कारण सोमवार को जब भारतीय बाजार खुलेगा, तो यहां भी कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है.

आपके शहर में सोने की कीमतें?

वैश्विक बाजार में आए इस बदलाव के बाद भारत के मुख्य शहरों में सोने के दाम कम हुए हैं:

DELHI (दिल्ली): 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,56,250 और 22 कैरेट सोना ₹1,43,240 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है.

Mumbai (मुंबई): यहां 24 कैरेट सोने का रेट लगभग ₹1,56,100 प्रति 10 ग्राम चल रहा है.

Calcutta (कोलकाता): कोलकाता में भी सोना लगभग 1,56,000 के भाव पर चल रहा है.

Chennai (चेन्नई): यहां शुद्ध सोना ₹1,57,960 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है.

चांदी में रहा ये माहौल

अब बात अगर चाँदी की करें तो सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आज बड़ी सुस्ती देखी जा रही है. जी हां आपको बता दें कि देश के सर्राफा बाजारों में चांदी का भाव गिरकर ₹2,58,500 प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गया है. बाजार एक्सपर्ट्स का कहना है कि दुनिया भर के बाजारों में डॉलर के मजबूत होने और निवेशकों द्वारा की जा रही बिकवाली की वजह से सोने-चांदी के दाम अचानक इतने नीचे आ गए है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *