भोपाल। शादी समारोह के लिए गैस एजेंसीयों ने बड़ी राहत दे दिया है। ऐसे में शादी वाले घरों को खाना पकाने में समस्या नही आऐगी। गैस कंपनियों ने वैवाहिक कार्यक्रम होने वाले घरों को दो कमर्शियल सिलिंडर देने का निणर्य लिया है। जिससे आयोजन में रसोई की चिंता लोगो को न हो सके।
शादी कार्ड दिखाने पर मिलेगा दो कमर्शियल सिलिंडर
खबरों के तहत शादी समारोह के लिए सिंलेडर उपलब्ध कराने के लिए कंपनियों के द्वारा जो व्यवस्था की जा रही है उसके तहत शादी कार्ड दिखाने और तय जमा राशि व रिफिलिंग शुल्क कुल चार हजार 50 रुपये जमा करने पर दो व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इससे उन उपभोक्ताओं को लाभ होगा जो कि शादी में सिलिंडर के लिए परेशान हो रहे है।
मंगलवार से शुरू हो रहे वैवाहिक आयोजन
जानकारी के अनुसार जिले में मंगलवार से शादियां शुरू हो गई हैं और लोगों ने भोजन का जिम्मा कैटर्स को सौंपा है। अभी तक सिलिंडर नहीं उपलब्ध हो पाने से कैटर्स ने डीजल भट्टी व इलेक्ट्रानिक तंदूर आदि व्यवस्था की है।इसी बीच इंडेन, भारत, एचपी गैस कंपनियों ने निर्णय लिया है कि वह शादी में भोजन बनाने के लिए लोगों को नियमानुसार दो व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध करवाएंगी।
