एयर प्लेन। हवाई जहाज के यात्रियों को आने वाले समय में बड़ी राहत मिलने जा रही है, क्योकि जो व्यवस्था बनाई जा रही है उसके तहत हवाई जहाज के उड़ान भरने से पहले तक अगर यात्री टिकिट कौसिंल कराता है तो उसका किराया अब 80 प्रतिशत तक रिफंड होगा।
केंद्र सरकार कर रही तैयारी
खबरों के तहत केंद्र सरकार अगले 2-3 महीनों में ऐसा सिस्टम लागू करने की तैयारी कर रही है, जिसमें एयर टिकट में इनबिल्ट ट्रैवल इंश्योरेंस शामिल होगा। इस बदलाव के बाद इमरजेंसी में आखिरी समय पर टिकट रद्द करने पर यात्रियों को 80 प्रतिशत तक रिफंड मिल सकता है और इस व्यवस्था से अब आपकी टिकट का पूरा पैसा नही डूबेगा।
ऐसी है अभी व्यवस्था
हवाई जहाज के टिकिट को लेकर जो वर्तमान में व्यवस्था चल रही है उसके तहत अगर आप हवाई जहाज उड़ने से ठीक 3 घंटे पहले टिकट कैंसिल कराते हैं, तो इसे नो-शो माना जाता है। यानी, आप फ्लाइट में नहीं बैठे और ऐसे में आपको कोई पैसा वापस नहीं मिलता है। अगर किसी यात्री की कोई मेडिकल इमरजेंसी हो और वह आखिरी समय में फ्लाइट कैंसिल करे, तो एयरलाइंस अपनी मर्जी से पूरा पैसा वापस दे सकती हैं। लेकिन यह पूरी तरह से एयरलाइन के फैसले पर निर्भर करता है, इसके लिए कोई पक्का नियम नहीं है। ऐसे में जो नई व्यवस्था लाने पर विचार किया जा रहा है, वह यात्रियों के हित में होगा।
अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची को पेज फॉलो करें और अपडेट करें।
पेज: @shabdsanchi
