दिल्ली के जूता फैक्ट्री में भड़की आग, जिंदा जल गए 4 लोग, प्रशासन ने किया रेस्क्यू

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के जूता फैक्ट्री में भड़की आग ने ऐसा विकराल रूप धारण किया कि वहां काम करने वाले 4 लोगो की जिंदा जलने से मौत हो गई है, जबकि आग की इस घटना में दो लोग झुलस गए है। यह घटना दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 की है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात भीषण आग लग गई। हादसे से वहां मौजूद लोगो में हड़कम्प मच गया।

बेसमेंट से लगी आग

जो जानकारी आ रही है उसके तहत जूता फैक्ट्री की बिल्डिंग के बेसमेंट से आग लगना पाया जा रहा है। आग लगने की सूचना पहुचे रेस्क्यू दल ने 6 लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, वहीं, 5 अन्य लोगों को बिल्डिंग के चौथे फ्लोर से रेस्क्यू किया गया। आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चला है, हांलाकि आग को पूरी तरह से कंट्रोल कर लिया गया है और कूलिंग प्रोसेस चल रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

यह फैक्ट्री जूते-चप्पल बनाती और स्टोर करती है। घटी आगजनी की इस घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही हैं। पुलिस फैक्ट्री मालिक एवं ठेकेदार और वहां के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। जिससे आग लगने का कारण स्पष्ट हो सकें। ज्ञात हो कि दिल्ली में आग लगने की यह कोई पहली घटना नही है इसके पूर्व भी यहां संस्थानों में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *