1 अप्रैल से महंगा होगा फास्टैग एनुअल पास, अब ₹3,075 चुकाने होंगे

Fastag annual pass price increase 2026: अगले महीने 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले कार चालकों के लिए फास्टैग एनुअल पास (FASTag annual pass cost) महंगा हो जाएगा। सड़क परिवहन मंत्रालय ने इसकी कीमत में 2.5% की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। अब तक 3,000 रुपए में मिलने (FASTag new price India) वाला यह पास 1 अप्रैल से 3,075 रुपए में मिलेगा।

यह एनुअल पास खासतौर पर प्राइवेट कार यूजर्स के लिए है, जिसके जरिए वे देशभर के करीब 200 टोल प्लाजा पर बिना रुके सफर कर सकते हैं। इस पास से बार-बार टोल देने की झंझट भी कम हो ((FASTag annual pass benefits) जाती है और लंबी दूरी तय करने वाले लोगों के लिए यह किफायती माना जाता है।

हर साल कीमतों की समीक्षा का प्रावधान

सड़क परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, जब इस स्कीम की शुरुआत की गई थी तभी नोटिफिकेशन में साफ कर दिया गया था कि हर साल टोल दरों के आधार पर इसकी कीमतों की समीक्षा होगी। इसी प्रक्रिया के तहत इस बार 2.5% की बढ़ोतरी की गई है।

52 लाख से ज्यादा यूजर्स ले चुके हैं फायदा

सरकार ने इस खास एनुअल पास को 15 अगस्त को लॉन्च किया था। शुरुआत के बाद से ही इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला और अब तक देशभर में 52 लाख से ज्यादा लोग इस सुविधा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

31 मार्च तक पुराने रेट का मौका

अगर आप अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं तो 31 मार्च तक पुराने रेट पर पास खरीद या रिचार्ज कर सकते हैं। इसके बाद 1 अप्रैल से नई कीमत यानी 3,075 रुपए लागू हो जाएगी और सिस्टम में भी नई दरें अपडेट कर दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *