रीवा: मुंडन संस्कार कराने मैहर जा रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, नहर पुल से टकराई कार, 10 घायल

Family going to Maihar for Mundan Sanskar in Rewa becomes victim of road accident

रीवा जिले के गुढ़ से मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में बच्चे का मुंडन संस्कार कराने जा रहा एक परिवार अमरपाटन के पास भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। नादन टोला (NH-30) स्थित नहर पुल के पास तेज रफ्तार कार का अचानक टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया, जिससे कार में सवार मासूम बच्चे और महिलाओं सहित करीब 10 लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग टीम और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद 6 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

पीड़ित परिवार के सदस्य राजकुमार ने बताया कि वे सभी खुशी-खुशी बच्चे का मुंडन कराने जा रहे थे, तभी अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को मुश्किल में डाल दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों का उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *