Summer Skin Care Tips : गर्मियों के मौसम में त्वचा का ध्यान अधिक रखना पड़ता है। सनी डेज में घर से बाहर निकलने पर रोज धूप और प्रदूषण को झेलने के बाद चेहरे पर कील-मुहाँसे निकल आते हैं जो त्वचा बदसूरत बना देते हैं। ये कील-मुहाँसे चेहरे की त्वचा पर काले रंग के जिद्दी दाग छोड़ देते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो कील-मुहांसे से बचने के लिए अपने स्किन केयर रूटीन में आज ही ये 5 जरूरी बदलाव करें।
गर्मियों में कील-मुहाँसों से कैसे बचें?
जैसे ही गर्मी का मौसम आता है, हमारी त्वचा पर कई तरह की परेशानियां शुरू हो जाती हैं, जैसे पसीना, धूल-मिट्टी और ऑयली स्किन की वजह से चेहरे पर दाने निकल आते हैं, जिससे स्किन खराब दिखने लगती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा गर्मियों में भी स्वस्थ और चमकदार बनी रहे, तो इन आसान टिप्स को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
1. ऑयल-फ्री फेसवॉश का इस्तेमाल करें
गर्मियों में चेहरा जल्दी गंदा और ऑयली हो जाता है, जिससे मुंहासे होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, माइल्ड और ऑयल-फ्री फेसवॉश का चयन करें, जो चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल और धूल-मिट्टी को साफ कर सके और पोर्स को ब्लॉक होने से बचाए।
2. ज्यादा स्क्रबिंग से बचें
हर रोज फेस स्क्रब करना नहीं चाहिए। हफ्ते में सिर्फ 1-2 बार ही हल्के स्क्रब का इस्तेमाल करें ताकि डेड स्किन हट जाए, पर त्वचा की नैचुरल नमी और प्रोटेक्शन बनी रहे। ज्यादा स्क्रब करने से त्वचा सूखी और नाजुक हो सकती है।
3. ऐलोवेरा और गुलाबजल का इस्तेमाल करें
गर्मी में स्किन को ठंडक और हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए ऐलोवेरा जेल और गुलाबजल बहुत अच्छा विकल्प हैं। ऐलोवेरा मुंहासों को कम करने में मदद करता है, वहीं गुलाबजल त्वचा को तरोताजा और फ्रेश बनाता है।
4. मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूरी है
बहुत से लोग गर्मियों में मॉइश्चराइजर लगाना छोड़ देते हैं, लेकिन यह जरूरी है। लाइट वेट और नॉन-कोमेडोजेनिक मॉइश्चराइजर चुनें, जो स्किन को हाइड्रेटेड रखे और मुंहासों से भी बचाए।
5. सनस्क्रीन लगाना न भूलें
धूप में निकलने से पहले SPF 30 या उससे ज्यादा की सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव करता है और स्किन पर दाग-धब्बे, झुर्रियां और टैनिंग से भी सुरक्षा प्रदान करता है।
अगर आप इन आसान और असरदार स्किन केयर टिप्स को अपनी रोजाना की प्रैक्टिस में शामिल करेंगे, तो गर्मियों में भी आपकी त्वचा दमकती रहेगी और आप बेदाग नजर आएंगे।
यह भी पढ़े : Kids Mobile Habbit : बच्चा बिना मोबाइल देखे नहीं खाता है खाना तो ऐसे छुड़ाएं ये आदत




