Exercise Study: daily एक्सरसाइज कैसे कर सकती है muscles को young?

Exercise Study: New research reveals how regular exercise keeps muscles youthful.

Exercise Study: रोजाना एक्सरसाइज पर आई एक नई रिसर्च में वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया है कि रोजाना व्यायाम सिर्फ शरीर को फिट ही नहीं रखता बल्कि उम्र बढ़ाने के साथ-साथ मांसपेशियों में होने वाले नुकसानों को भी काम करने में मदद कर सकता है। रिसर्च में पहली बार इस आणविक प्रोसेस की पहचान की गई है जिसके कारण एक्सरसाइज का इतना पॉजिटिव असर देखने को मिल सकता है।

Exercise Study: New research reveals how regular exercise keeps muscles youthful.

Exercise Study में आखिर क्या सामने आया?

रिसर्च सिंगापुर के ड्यूक मेडिकल स्कूल सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल और कार्डिफ़ यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के द्वारा मिलकर किया गया है। इसके रिजल्ट प्रतिष्ठित वैज्ञानिक जनरल प्रोसीडिंग्स आफ नेशनल एकेडमी ऑफ़ साइंस में प्रकाशित किए गए हैं। रिसर्च करने वाले लोगों ने पाया की उम्र बढ़ाने के साथ-साथ मांसपेशियों में DEAF1 नाम का जीन सबसे ज्यादा सक्रिय हो जाता है। जिससे शरीर की कोशिकाओं में संतुलन बिगड़ने लगता है और मांसपेशियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है। यही कारण है कि बढ़ते उम्र में लोगों की ताकत और मांसपेशियों का साइज कम होने लगता है।

ये भी पढ़े: भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया Placenta-on-Chip, गर्भावस्था रिसर्च में बड़ी उपलब्धि

Exercise Study में DEAF1 और mTORC1 की क्या है भूमिका

DEAF1 की ज्यादा सक्रिय होने से एम टॉक 1 नाम का एक महत्वपूर्ण प्रोटीन नियंत्रण सिस्टम जरूरत से ज्यादा काम करने लगता है। इससे नई प्रोटीन तो बनती रहती है लेकिन पुरानी और खराब प्रोटीन समय पर शरीर से बाहर ही नहीं निकल पाती है। धीरे-धीरे यह क्षतिग्रस्त प्रोटीन मांसपेशियों में जमा होकर कार्य क्षमता को कम कर देती है। वैज्ञानिकों के अनुसार यही प्रक्रिया उम्र बढ़ाने के साथ-साथ मांसपेशियों की कमजोरी का एक बड़ा कारण बन जाती है।

नियमित एक्सरसाइज से कैसे मिल सकता है फायदा?

इसके रिसर्च में पाया गया है कि रोजाना व्यायाम करने से DEAF1 का लेवल कम होने लगता है इसके साथ ही mtorc 1 की गतिविधि भी संतुलित होने लगती है जिससे शरीर खराब प्रोटीन को बेहतर तरीके से हटा देता है और नई स्वस्थ प्रोटीन बनने के प्रक्रिया सही तरीके से होने लगतीहै। इस कारण नियमित एक्सरसाइज करने वाले लोगों की मांसपेशियां अधिक मजबूत होती है और उम्र बढ़ाने का असर अपेक्षा अनुसार कम दिखाई देने लगता है। वैज्ञानिकों के अनुसार रोजाना के शारीरिक गतिविधियां मांसपेशियों के मरम्मत और उनके कार्य क्षमता को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है।

ये भी पढ़े: HBV Cure पर नई उम्मीद, क्रॉनिक हेपेटाइटिस B के इलाज में आखिर क्या बदला?

भविष्य में इलाज का नया रास्ता है

वैज्ञानिकों का मानना है कि इस खोज ने भविष्य में ऐसी दवाई विकसित करने का रास्ता खोल दिया है जो उन लोगों की मदद कर सकती है जो किसी बीमारी चोटिया अन्य कारण से नियमित व्यायाम नहीं कर सकते हैं। हालांकि फिलहाल ऐसी कोई दवा उपलब्ध नहीं है और विशेषज्ञों का कहना है कि स्वस्थ जीवन शैली और नियमित एक्सरसाइज का ऑप्शन अभी भी सबसे प्रभावशाली तरीका है। रिसर्च से यह नहीं पता चला कि व्यायाम उम्र बढ़ाने की प्रक्रिया को पूरी तरह से पलट सकता है लेकिन यह जरूर बताता है कि नियमित एक्सरसाइज मांसपेशियों में होने वाले उम्र संबंधित बदलाव को कम करने और नियंत्रित करने में मदद कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *