EPFO 3.0 से डिजिटल PF निकासी में क्या बदलने वाला है? जाने नए नियम

EPFO 3.0: Preparations underway for PF withdrawal through UPI and ATM, know what is going to change

EPFO 3.0: भारत सरकार और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ईपीएफओ 3.0 के तहत पीएफ निकासी के प्रक्रिया को अधिक डिजिटल और तेज बनाने के लिए काम कर रहे हैं। नई प्रक्रिया के अनुसार यूपीआई और एटीएम जैसे माध्यम से पीएफ निकासी की सुविधा शुरू करने की प्लानिंग की जा रही है। इसके साथ साथी ऑटो सेटलमेंट की सीमा बढ़ाने और कागजी प्रक्रिया को कम करने जैसे भी कदम उठाए जा रहे हैं जिससे करोड़ों पीएफ खाताधारकों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

क्या हैं EPFO 3.0 के तहत प्रमुख बदलाव?

ईपीएफओ 3.0 का उद्देश्य कर्मचारियों को पीएफ निकासी के लिए लंबे प्रक्रिया और अधिक प्रतीक्षा समय से राहत देना है। प्रस्तावित व्यवस्था में योग्य सदस्य यूपीआई के द्वारा सीधे अपने बैंक खाते में पीएफ राशि ट्रांसफर कर पाएंगे इसके अलावा एटीएम आधारित निकासी की सुविधा भी विकसित की जा रही है जिससे जरूरत पड़ने पर राशि तक पहुंच तेजी से संभव हो पाएगा। हमारे भारत के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का फोकस डिजिटल सेवा को मजबूत करने और दावों को निपटान को तेज करना है।

ये भी पढ़े: Gold Reserve पर अटकलों का खंडन, RBI ने सोना बेचने की रिपोर्ट पर कहा..

ऑटो-सेटलमेंट की सीमा बढ़ने से क्या होगा फायदा?

EPFO ने पीएफ के लिए ऑटो सेटलमेंट की सीमा ₹100000 से बढ़कर ₹500000 कर दी है इससे योग्य दावों का निपटारा पहले की तुलना में कम समय में हो पाएगा। बाजार विश्लेषकों के अनुसार यह कदम मेडिकल इमरजेंसी और अन्य जरूरी जरूर के समय कर्मचारियों के लिए उपयोगी होने वाला है तेज प्रोसेसिंग से दागों के लंबित रहने की समस्या भी अब कम होने की संभावना है।

UPI आधारित PF निकासी कैसे बदल सकती है?

भारत में UPI डिजिटल तरीके से पेमेंट करने का सबसे लोकप्रिय माध्यम बना हुआ है। EPFO 3.0 के अनुसार यूपीआई इंटीग्रेशन पीएफ निकासी की प्रक्रिया को सरल कर सकता है। जानकारी के अनुसार सदस्य मोबाइल आधारित प्लेटफार्म से सीधे निकासी कर पाएंगे। इस सुविधा से पूर्ण रोल आउट की आधिकारिक समय सीमा और संचालन संबंधित नियम की अंतिम घोषणा भी होने बाकी है।

इससे निवेशकों और कर्मचारियों पर संभावित प्रभाव

नई व्यवस्था से कर्मचारियों को अपने पीएफ फंड तक अधिक सुविधा मिलेगी। वही डिजिटल वेरिफिकेशन और आधार आधारित प्रक्रियाओं से कई मामलों में मंजूरी पर निर्भरता भी कम होने वालीहै। पीएफ रिटायरमेंट बचत का एक महत्वपूर्ण साधन होता है इसलिए निकासी सुविधा आसान होने के अलावा इसका उपयोग जरूर के अनुसार किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़े: क्या Jio IPO आने वाला है? Reliance Industries के बयान में बताया…

क्या है आगे क्या है आउटलुक?

EPFO 3.0 को देश के सामाजिक सुरक्षा ढांचे की एक महत्वपूर्ण डिजिटल सुधार बताया जा रहा है कंपनी के ऑफिशियल बयान और रिपोर्ट के अनुसार यूपीआई और एटीएम आधारित सुविधाओं को प्रक्रिया से लागू करना चाहिए। अंतिम नियम और पात्रता शर्तें जारी होने के बाद ही पूरी तस्वीर पता चल सकतीहै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *