पीएफ खाता धारकों के लिए ईपीएफओ की डिजिटल व्यवस्था लगातार आसान होती जा रही है। EPFO 3.0 के तहत क्लेम सेटेलमेंट और दूसरी सेवाओं को ज्यादा तेज और डिजिटल बनाने पर काम हो रहा है। हालांकि यूपीआई और एटीएम से पीएफ निकालने को लेकर चल रही खबरों में यह समझना सबसे पहले जरूरी है कि कौन सी सुविधा लागू है और कौन सी अभी भविष्य में लागू होने की प्लानिंग हो रही है।

EPFO 3.0 में अब क्या बदल रहा है?
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ अपनी सेवाओं को ज्यादा से ज्यादा डिजिटल और सदस्य केंद्रित बनाने के लिए आगे बढ़ता जा रहा है। सरकार की जानकारी के अनुसार ईपीएफओ ने कई प्रक्रियाओं में बदलाव करती है जिससे तेज क्लेम सेटलमेंट, पीएफ ट्रांसफर को आसान बनाना और डिजिटल सेवाओं का विस्तार भी शामिल है। ईपीएफओ की डिजिटल व्यवस्था में केंद्रीयकृत टेक्निकल ढांचे की दिशा में भी काम हो रहा है। इसका उद्देश्य सदस्यों के लिए जीएफ से जुड़ी सेवाओं को ज्यादा से ज्यादा आसान बनाना और मैनुअल की प्रक्रिया को ज्यादा निर्भरता कम करना है। जुलाई 2026 में ईपीएफओ के पूरे मेंबर डेटाबेस को केंद्रीयकृत प्लेट फार्म पर माइग्रेट किए जाने की जानकारी भी देखने को मिली थी।
ये भी पढ़े: Oracle Layoffs: भारत में 3000 नौकरियों पर संकट, Microsoft PIP चर्चा में..
₹5 लाख रुपए तक PF एडवांस क्लेम की सुविधा पहले से लागू
EPFO 3.0 मैं यह समझना जरूरी है कि ₹500000 तक के योग्य पीएफ एडवांस क्लेम की ऑटो सेटलमेंट को सितंबर 2026 में नया नियम नहीं कहा जा रहा है। ईपीएफओ ने 2025 में एडवांस क्लेम के ऑटो सेटलमेंट की सीमा को ₹100000 से बढ़कर ₹500000 कर दिया था। सरकार ने 2025 के फाइनेंशियल ईयर मेश्राम मंत्रालय संबंधित एनालिसिस डॉक्यूमेंट में भी ₹500000 तक के निकासी के दावों में ऑटो सेटलमेंट का उल्लेख किया गया है। इसका मतलब क्या है कि योग्य और जरूरी शर्तें पूरी करने वाले एडवांस क्लेम को ऑटो सेटलमेंट की व्यवस्था के तहत तेज से प्रक्रिया किया जाएगा। हर पीएफ क्लेम अपने आप में 5 लाख रुपए तक मंजूर हो जाएगा ऐसा नहीं होता है।
क्या आप UPI से PF पैसा निकाल सकेंगे?
ईपीएफओ 3.0 को लेकर यूपीआई के जरिए पीएफ निकालने की सुविधा काफी चर्चा में देखने को मिल रही है कई जानकारी में इसे आने वाले डिजिटल सुविधा बताया जा रहा है। लेकिन 1 सितंबर 2026 तक प्राप्त ऑफिशियल जानकारी के अनुसार या दवा करना सही नहीं है कि हर ईपीएफओ मेंबर के लिए यूपीआई से पीएफ निकासी की सुविधा देश भर में पूरी तरह लाइव है। इसलिए फिलहाल इसे भविष्य की डिजिटल सुविधा के तौर पर समझना जरूरी होता है।
ATM से PF निकासी का क्या है अब अपडेट?
एटीएम के जरिए पीएफ निकालने के बाद भी EPFO 3.0 से जुड़ी हुई बताई जा रही है जानकारी के अनुसार इसका उद्देश्य पीएफ निकासी को बैंकिंग जैसी आसान डिजिटल प्रक्रिया में बनाना है। हालांकि एटीएम से पीएफ निकालने के लिए कार्ड निकासी सीमा योग्यता और पूरी प्रक्रिया से जुड़े अंतिम नियमों को लेकर हर सदस्य के लिए लागू एक स्पष्ट ऑफिशियल व्यवस्था अभी सामने नहीं है। इसलिए अभी यह कहना सही नहीं होगा कि कोई भी पीएफ धारक सीधे एटीएम जाकर अपना पीएफ ले सकता है।
ये भी पढ़े : IPO GMP: ESDS, Priority Jewels या Purple Style Labs कौन आगे?
PF खाताधारकों को अब क्या ध्यान रखना चाहिए?
पीएफ से जुड़ी सभी डिजिटल सेवाओं का लाभ लेने के लिए uan और केवाईसी से जुड़ी जानकारी सही रखना जरूरी होता है। ईपीएफओ ने UAN से जुड़ी सेवाओं को उमंग एप और फेस ऑथेंटिकेशन जैसी डिजिटल सुविधाओं से भी जोड़कर रखा है। कुल मिलाकर ईपीएफओ 3.0 का फोकस पीएफ सुविधाओं को ज्यादा डिजिटल आसान और तेज करने पर टिका हुआ है।
लेकिन 5 लाख रुपए तक का ऑटो सेटलमेंट को नया सितंबर 2026 का नियम और यूपीआइ एटीएम निकासी को पहले से लागू सुविधा बताना सही नहीं है। खाता धारकों को किसी भी नहीं निकासी सुविधा के लिए ईपीएफओ की ऑफिशियल घोषणा और प्रक्रिया के लागू होने का इंतजार करना होगा।




