एमपी में शराब दुकान के खिलाफ आंदोलन में बाधा बना शराबी पति, फिर पत्नी ने मिंटों में ऐसे उतार दिया उसका नशा

बालाघाट। एमपी के बालाघाट जिले से नशे के खिलाफ एक ऐसा मामला सामने आ रहा है। जिसमें खुद पत्नी ने अपने शराबी पति को ऐसा सबक सिखाया कि उसका नशा मिंटों में उतर गया। जानकारी के तहत संजू चौधरी ने नशे की हालत में आंदोलनकारी महिलाओं के बीच पहुंचकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा और आंदोलन को बाधित करने की कोशिश की। आंदोलन में शामिल उसकी पत्नी का धैर्य पति की हरकत देखकर टूट गया। वह अपने आंदोलन कारी महिला साथियों के साथ अपने ही शराबी पति संजू चौधरी को बीच सड़क पर बिजली के खंभे से बांध दिया। इतना ही नही वह बड़बड़ न कर सके इसके लिए उसकी पत्नी और अन्य महिलाओं ने संजू के मूंह में टेप चिपका दिए। शराबी पति को खंभे से बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस ने समझाइस देकर छुड़वाया

संजू की पत्नी और उसकी साथी महिलाओं के इस कड़े कदम की जानकारी स्थाानिय लोगो को लगी तो इस घटना को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी जंहा मौके पर पहुची पुलिस ने महिलाओं को समझाइश दी और काफी मशक्कत के बाद संजू चौधरी को खंभे से मुक्त कराया।

80 दिनों से चल रहा आंदोलन

जानकारी के तहत बालाघाट के बुढ़ी क्षेत्र में महिलाएं पिछले करीब 80 दिनों से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठी हैं। महिलाओं का कहना है कि इलाके में लंबे समय से चल रही शराब दुकान के कारण परिवारों में विवाद, घरेलू हिंसा और आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *