Drishyam 3 की कमाई देख चौंक जाएंगे, 4 दिन में ₹197.50 करोड़

Drishyam 3 box office collection day 4

अजय देवगन की फिल्म Drishyam 3 बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ लगातार बनाए रखी हुई है इस फिल्म के रिलीज होने के पहले वीकेंड में इसकी शानदार कमाई होने के बाद इस फिल्म ने सोमवार को भी 21 करोड रुपए का नेट कलेक्शन हासिल किया है। इसके साथ ही चार दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 197.50 करोड रुपए पहुंच गया है।

Drishyam 3 box office collection day 4

चौथे दिन ₹21 करोड़ की कमाई हुई है

2 अक्टूबर को सिनेमाघर में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 62 करोड रुपए की नेता कमाई हासिल की थी दूसरे दिन इसका कलेक्शन 53.50 करोड रुपए रहा जबकि रविवार को फिल्म ने 61 करोड रुपए का बिजनेस कियाहै। सोमवार यानी रिलीज के चौथे दिन फिल्म ने भारत में 21 करोड रुपए टोटल कमाई रविवार के मुकाबले यह करीब 65.6 परसेंट की गिरावट थी लेकिन इसके बावजूद फिल्म चार दिनों में 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंच चुकी है। आंकड़ों के अनुसार 4 दिन में फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 197.50 करोड़ और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 237 करोड रुपए हो चुका है।

ये भी पढ़े: Drishyam 3 ने रिलीज से पहले रचा रिकॉर्ड, 11 लाख टिकट की बिक्री

Worldwide कलेक्शन ₹303 करोड़ के पार हुआ

हमारे देश भारत के अलावा विदेशी बाजार में भी इस फिल्म को अच्छी रिएक्शन देखने को मिल रही है। चौथे दिन फिल्म ने ओवरसीज में करीब 5 करोड रुपए का ग्रॉस कलेक्शन हासिल किया है। जिससे कल ओवरसीज ग्रास 66 करोड रुपए पहुंच चुका है इंडिया ग्रॉस और ओवरसाइज ग्रॉस को मिलाकर फिल्म का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 303 करोड रुपए हो गया है। यानी अजय देवगन की फिल्म ने Drishyam 3 रिलीज होने के सिर्फ चार दिनों में ही दुनिया भर में 300 करोड रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।

₹200 करोड़ क्लब से सिर्फ ₹2.50 करोड़ रुपए ही दूर

दृश्य 3 फिल्म की 4 दिन की कमाई के बाद अब फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड रुपए नेट क्लब के साथ सिर्फ 2.50 करोड रुपए की दूरी पर है। मंगलवार के अंतिम आंकड़े इसलिए अब खास रहेंगे क्योंकि फिल्म के सामने अब 200 करोड रुपए का बड़ा घरेलू माइलस्टोन है। फिलहाल उपलब्ध आंकड़ों में मंगलवार की कमाई को अंतिम रूप नहीं बताया गया इसलिए उसे कुल कलेक्शन में जोड़ना अभी जल्दबाजी होगी।

ये भी पढ़े : Star kid होने के बावजूद Jason Sanjay ने क्यों चुना निर्देशन का रास्ता?

Drishyam 3 में अजय देवगन फिर बने विजय सालगांवकर

इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय के रोल में नजर आ रहे हैं अभिषेक पाठक के निर्देशन में बने इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू श्रेया सरन इशिका दत्ता प्रकाश राज और जयदीप अहलावत में मुख्य भूमिका में है। चार दिनों में 197.50 करोड रुपए का इंडिया नेट कलेक्शन और 303 करोड रुपए का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन देखने से पता चलता है की फिल्म को ऑडियंस के द्वारा काफी समर्थन मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *