भोपाल में गधें ने पहनी माला, खाए रसगुल्ले, अच्छी बारिश के लिए अजीब टोटक

भोपाल। वर्षा काल का समय तकरीबन डेढ़ माह का समाप्त हो चुका है, लेकिन मानसून की धीमी चाल और कंमजोर बारिश की स्थित को देखते हुए मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अजीब टोटक देखा गया है। यहां अच्छी बारिश के लिए शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने कोलार तिराहे पर गधों को फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किए। ढोल-नगाड़ों के साथ उनकी अगवानी की गई और गधों को रसगुल्ले खिलाकर इंद्र देव से अच्छी बारिश की प्रार्थना की गई।

बधो को भरने और फसलों को सूखने से बचाने बारिश जरूरी

कांग्रेस नेताओं का कहना था कि जिस तरह से वर्तमान में बारिश की स्थित बनी हुई है। उससे सभी बांध खाली पड़े हुए है। किसानों ने फसलों की बोनी कर रखी है, लेकिन बारिश न हो पाने से फसलें सूख रही है। ऐसे में इंद्र देव की प्रार्थना ही सहारा है। जिससे मध्यप्रदेश में भी अच्छी बारिश हो और खाली पड़े बांध-बंधी भर सकें। खेतों में फसलों को प्रकृति का पानी मिल सकें। यही कामना की जा रही है।

मालवा-निमाड़ का है टोटका

कांग्रेस नेता मुजाहिद सिद्दीकी ने बताया कि मालवा-निमाड़, इंदौर, उज्जैन, खंडवा और बुरहानपुर क्षेत्र में वर्षों से यह मान्यता रही है कि जब लंबे समय तक बारिश नहीं होती तो गधों का सम्मान कर उन्हें मिठाई खिलाई जाती है। इससे इंद्र देव प्रसन्न होते हैं और अच्छी वर्षा होती है। यही वजह है कि मालवा-निमाड़ के इस टोटके को भोपाल में अपनाया गया है और अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *