चुंबन में डॉक्टर कपल ने बनाया विश्व रिकार्ड, 30 सेंकड ने 195 बार किए किस

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड। चुंबन यानि कि किस, प्यार का प्रतीक माना जाता है। ब्राजील के एक डॉक्टर कपल ने अपने इस प्यार को विश्व रिकार्ड में बदल दिया। वायरल वीडियो में रेनाटो बहुत तेजी से अपनी गर्लफ्रेंड के गाल पर लगातार किस करते नजर आ रहे हैं. नाइरा पूरे समय मुस्कुराती रहती हैं और दोनों तय समय के अंदर कुल 195 किस पूरे करके अपने प्यार को एक अनोखे मुकाम पर पहुंचाते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिए है।

30 सेकंड 195 किस

जानकारी के तहत 32 वर्षीय रेनाटो बायमा गैया और उनकी 33 वर्षीय गर्लफ्रेंड नायरा रोबर्टा रिबेरो डी मारिंस ने महज 30 सेकंड में एक-दूसरे को 195 बार किस करके एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। डॉक्टर कपल का किस करते हुए वीडियों सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें रेनाटों अपनी मित्र नायरा के गाल पर किस करते हुए वायरल हो रहे है, नायरा भी पूरे समय मुस्कुरा रही है। युजूर्स इस वीडियों पर मजेदार कमेंट करके खूब मजे ले रहे है।

बेहतरीन कपल

रेनाटो और नायरा दोनों ही पेशे से डॉक्टर हैं। यह कपल पिछले डेढ़ साल से एक साथ रह रहा है। एक साथ मिलकर इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के पीछे उनका मानना है कि वे दुनिया के सबसे बेहतरीन कपल हैं. इसके जरिए रेनाटो अपनी गर्लफ्रेंड नायरा का नाम भी अपने साथ रिकॉर्ड बुक में हमेशा के लिए दर्ज कराना चाहते थे।

277 बार किस की तैयारी

रेनाटो और नायरा ने 30 सेकंड का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद अब इस कपल की नजरें एक मिनट में सबसे ज्यादा किस करने के रिकॉर्ड को तोड़ने पर हैं. फिलहाल यह रिकॉर्ड जापान के चेरी योशिताके और कुमिको शिरातोरी के नाम दर्ज है, जिन्होंने एक मिनट में 277 बार किस किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *