दिशा सालियान मौत, सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, एक्टर सुशांत की थी पूर्व मैनेजर

Disha Saliyan Case

मुंबई। मुंबई में हुई एक ऐसी मौत जिसका रहस्य आज भी बरकरार है, वह है दिशा सालियान की। अब इस मामले की जांच सीबीआई को सौपी गई है। सीबीआई ने दिशा की मौत मामले में सोमवार को एफआईआर दर्ज कर लिया है। ज्ञात हो कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2 सितंबर को दिशा के पिता की याचिका पर सीबीआई जांच के निर्देश दिए थे। मुंबई पुलिस की जांच कार्रवाई पर कोर्ट ने सवाल उठाते हुए कहा था कि 6 सालों में पुलिस केवल जांच कर रही है और सीबीआई से जांच के निर्देश दिए थें।

14वीं मंजिल से गिरने पर हुई थी मौत

दिशा सालियान की मौत मुंबई के मलाड में तब हो गई थी। जब वे 8 जून 2020 को उॅची इमारत के 14वीं मंजिल से गिर गई थी। वह फिल्म एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थी। यह घटना तब और ज्यादा रंग ले लिया जब घटना के 6 दिन बाद ही 14 जून 2020 को एक्टर सुशांत राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थें।

सुसाइड बता कर पुलिस ने बंद कर दिया केस

दिशा सालियान के मौत की जांच कर रही पुलिस ने 3 माह में ही इस केस को सुसाइड बता कर उसे बंद कर दिया था। दिशा की मौत का केस दिसंबर 2023 में दोबारा जांच में लिया गया और एसआईटी बनाई गई। दिशा के पिता सतीश का आरोप है कि दिशा के साथ गैंगरेप और हत्या हुई और मामले को दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने आदित्य ठाकरे समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर की मांग की थी। सीबीआई के द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद से दिशा के पिता खुश है और उन्होने जज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे काफी राहत महसूस कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *