Dhurandhar The Revenge Live Update : आदित्य धर के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर धुरंधर द रिवेंज ने बुधवार, 18 मार्च से पेड प्रिव्यू के जरिए सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म की आधिकारिक रिलीज से एक दिन पहले आयोजित इन विशेष शोज को लेकर दर्शकों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर माधवन जैसे दिग्गज सितारों से सजी इस फिल्म के स्केल और एक्शन दृश्यों की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी समय से गर्म थी। शुरुआती रुझान बताते हैं कि फिल्म को लेकर बना हाइप बॉक्स ऑफिस पर बड़े धमाके के संकेत दे रहा है।
सितारों की फौज और भव्य एक्शन का तालमेल। Dhurandhar The Revenge Live Update
फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी दमदार स्टार कास्ट और आदित्य धर का विजन है। उरी जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद आदित्य ने इस बार रणवीर सिंह को एक बिल्कुल नए अवतार में पेश किया है। फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे अनुभवी अभिनेताओं के साथ दानिश पांडोर और सारा अर्जुन की मौजूदगी इसे एक मुकम्मल सिनेमाई अनुभव बनाती है। बड़े पर्दे पर इन सितारों के बीच का टकराव और फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे हैं, जिससे फिल्म की जबरदस्त चर्चा बनी हुई है।
2400 तक के टिकट और 100 करोड़ की एडवांस बुकिंग।
धुरंधर ने रिलीज से पहले ही कमाई के कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। दिल्ली-एनसीआर जैसे बड़े शहरों में पेड प्रिव्यू के लिए टिकटों की कीमतें 300 से लेकर 2400 के बीच रखी गई हैं, जो इसे हाल के समय की सबसे महंगी अर्ली-एक्सेस रिलीज बनाती है। इतनी ऊंची कीमतों के बावजूद, फिल्म की डिमांड का आलम यह है कि आधी रात के बाद के शोज भी हाउसफुल जा रहे हैं। आधिकारिक रिलीज से पहले ही फिल्म ने ग्लोबल स्तर पर एडवांस बुकिंग के जरिए 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर रिकॉर्ड दर्ज किया ।
साउथ में लगा झटका ,बॉक्स ऑफिस की चुनौती | Dhurandhar The Revenge Live Update
जहाँ उत्तर भारत में धुरंधर का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है, वहीं साउथ के फिल्म मेकर्स के लिए एक बुरी खबर आई है। तकनीकी या वितरण संबंधी समस्याओं के कारण दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों में प्रीमियर शोज ऐन वक्त पर रद्द कर दिए गए हैं, जिसे रिलीज से ठीक पहले एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। अब सबकी नजरें 19 मार्च को होने वाली इसकी व्यापक रिलीज पर टिकी हैं। आज के पेड प्रिव्यूज से मिलने वाली वास्तविक प्रतिक्रियाएं ही तय करेंगी कि फिल्म लंबी रेस का घोड़ा साबित होगी या नहीं।
