सतना में भाजपा पार्षद के घर शादी का जश्न, दुल्हे की तलाश में पहुच गई पुलिस, युवती ने की है शिकायत

सतना। एमपी के सतना में भाजपा के घर बेटे की शादी का जश्न शुरू हो गया, लेकिन इसी बीच दुल्हे की तलाश में पुलिस पहुच गई, हांलाकि आरोपी पुलिस के हाथ नही लगा है और उसके लोकेशन के आधार पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगी हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की लोकेशन जबलपुर में पाई गई, जिस पर पुलिस टीम जबलपुर में दंबिश दी है।

27 साल की युवती से दुर्ष्कम का है मामला

पुलिस के अनुसार 27 साल की एक युवती ने पार्षद के बेटे तरूण लोधी उर्फ मनी पर शादी का झांसा देकर दुर्ष्कम करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे कई बार संबंध बनाए। अब वह दूसरी जगह शादी करने जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी तरूण के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 में केस दर्ज किया है।

शादी के दौरान हुई थी जान-पहचान

पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय युवती की मुलाकात अक्टूबर 2024 में रिश्तेदार की शादी में आरोपी तरुण सिंह लोधी उर्फ मनी से हुई थी। तरुण राजेंद्र नगर का रहने वाला है। जान पहचान हो जाने के चलते दोनों में फोन पर बातचीत होने लगी। आरोपी ने शादी का वादा करके युवती को होटल में ले गया और फिर शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी तरुण दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है। उसका 16 अप्रैल को तिलक और 20 अप्रैल को शादी है, हांलाकि आरोपी के पार्षद पिता का कहना है कि उसके बेटे को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है आरोपी के पकड़े जाने एवं पुलिस जांच के बाद पूरा मामला सामने आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *