Raaka में Allu Arjun के साथ दिखेंगे Shahrukh Khan!

Raaka SRK Role: जवान जैसी फिल्म देने वाले साऊथ फिल्म निर्देशक एटली कुमार (Atlee) की नई फिल्म अनाउंस हुई है जिसमे अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) लीड रोल में है। इस फिल्म का नाम है राका (Raaka) एक फैंटसी, सुपरनेचुअल एक्शन फिल्म है. Rakka में Allu Arjun का फर्स्ट लुक भी सामने आया था जिसमे वो आधे भेड़िया और आधे इंसान जैसे दिखाई दे रहे हैं, अब खबर आई है कि शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan Raaka) भी राका से जुड़ गए हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार- SRK और Allu इतिहास में पहली बार एकसाथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. ये SRK का कैमियो रोल होगा हालांकि उनका रोल छोटा मगर जरूरी होगा, इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नज़र आएंगी।

वैसे मेकर्स ने इस फिल्म में SRK के रोल को कन्फर्म नहीं किया है मगर फैंस का मानना है कि चूंकि Atlee, SRK के अच्छे दोस्त हैं और इस फिल्म में Deepika Padukone भी हैं इसी लिए शाहरुख़ इस फिल्म में काम करने के लिए राजी हो गए हैं.

अगर ये खबर सही है तो RAAKA सिनेमाघरों में बवाल मचा देगी। अल्लू अर्जुन तो वैसे भी पुष्पा 2 के बाद काफी फेमस हो चुके हैं और उनके साथ अगर SRK एक ही फिल्म में दिख जाएंगे तो फैंस पगला जाएंगे। वैसे पता चला है कि Atlee द्वारा निर्देशित जवान में अल्लू अर्जुन का भी कैमियो था मगर उस वक़्त वे Pushpa 2 की शूटिंग में बीजी थे, इसी फिल्म के चलते SRK को नेशनल अवार्ड मिला था. ऐसे में RAAKA वो फिल्म है जहां दोनों दिग्गज एक्टर्स के साथ दिखाई दे सकते हैं.

SRK ने खुद Raaka का पोस्टर शेयर किया था, तब फैंस को लगा कि SRK दोस्ती निभा रहे हैं लेकिन कैमियो की खबर सामने आने के बाद अब लोगों को लग रहा है कि SRK ने इसी लिए पोस्टर शेयर किया क्योंकी वो इस फिल्म का हिस्सा हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *