Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग रिलीज से पहले ही अपनी मजबूत शुरुआत दर्ज कर चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार मार्च 2026 में भारत और इंटरनेशनल बाजारों में टिकट बिक्री शुरू होते हैं दर्शकों का अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त और आर माधवन जैसे एक्टर भी शामिल है जबकि इसके डायरेक्टर आदित्य धर है।

शुरुआती Advance Booking में हुई टिकट बिक्री
प्राप्त जानकारी के अनुसार धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग खुलते ही कई बड़े-बड़े शहरों में टिकट की बिक्री तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है। शुरुआती घंटे में हजारों टिकट बिकने की जानकारी पता चली है। जानकारी के अनुसार मल्टीप्लेक्स चेन और ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म के पहले दिन और प्रीमियर शो में दर्शकों ने तेजी से सीट बुक की है। ये ट्रेंड हमें संकेत देता है की फिल्म की शुरुआती बॉक्स ऑफिस ओपनिंग काफी मजबूत हो सकती है।
ये भी पढ़े : ऐसी लड़कियों की वजह से ही दुष्कर्म होते है..Khushi Mukherjee के कंटेंट पर..कहा
Paid preview शो से बढ़ी है चर्चा
फिल्म डायरेक्टर ने फिल्म रिलीज होने से पहले पेड प्रीव्यू शो की प्लानिंग अपनी है जानकारी के मुताबिक रिलीज से एक दिन पहले विशेष शो आयोजित किया जा रहा है जिससे एडवांस बुकिंग को बढ़ावा मिला है। इस तरह के प्रीव्यू शो दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ाने में और शुरुआती कलेक्शन को मजबूत करने में मदद करते हैं।
टिकट कीमतों में दिखी प्रीमियम कैटेगरी
कई सारे शहर में फिल्म के प्रीवियस शो की टिकट सामान्य फिल्मों की तुलना में अधिक कीमतों पर बिक रहे हैं। कुछ थिएटर में प्रीमियम सीटों की कीमत हजार रुपए से भी ज्यादा देखी गई है। इसके बावजूद कई सारे शो में सीटों की उपलब्धता तेजी से कम होती दिखाई दे रही है जिससे फिल्म के लिए दर्शक की रुचि बढ़ती जा रहीहै।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मजबूत संकेत देखे गए
केवल भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका और अन्य इंटरनेशनल बाजारों में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग पॉजिटिव रुझान में दिख रहीहै। विदेशी बाजारों में शुरुआती प्री सेल से अच्छा राजस्व मिलने की उम्मीद बताई जा रही है।
ये भी पढ़े: UK07 Rider Instagram Live हादसा: यूट्यूबर अनुराग डोभाल अस्पताल में भर्ती
स्टार कास्ट और निर्देशन पर भी देखे एक नजर
Dhurandhar 2 फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर माधवन जैसे फेमस कलाकार मुख्य भूमिका में दिखने वाले हैं। फिल्म के डायरेक्टर आदित्याधर है इस फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज करने की प्लानिंग की जा रही है। Dhurandhar 2 Advance Booking से शुरुआती दौर में ही हमें फिल्म का रिव्यू समझ आ रहा है की फिल्म शुरुआती रिलीज में ही अच्छी कमाई करने वाली है।
