दिल्ली फिर शर्मसार, 47 किमी दौड़ती रही बस, 11वीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप, याद आया निर्भया कांड

दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। यंहा 11वीं कक्षा के 16 साल की छात्रा से चलती स्लीपर बस में आरोपी बस ड्राइबर और कंडेक्टर ने गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद पीड़ित को बीच रास्ते में बस उतारकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक पीड़ित ग्रेटर नोएडा के परी चौक से बस में बैठी थी। आरोपियों ने उसे कश्मीरी गेट पर छोड़ा। इस दौरान बस करीब 47 किमी दौड़ती रही। बस के शीशों पर पर्दे लगे थे।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस से जो जानकारी सामने आ रही है, उसके तहत छात्रा से गैंगरेप के आरोप में बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी कब हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

घर से नाराज होकर निकली थी छात्रा

पुलिस के अनुसार पीड़ित यूपी के मैनपुरी की रहने वाली है। परिवार से नाराज होने के चलते वह बिना बताए नोएडा में कजिन के घर जाने के लिए निकली थी। बारिश और अंधेरे के कारण छात्रा गलती से परी चौक पर उतर गई थी। फिर यहां से नोएडा जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगी। इसी बीच वहां से जा रही स्लीपर को छात्रा ने रुकने का इशारा किया। ड्राइवर और कंडक्टर ने न सिर्फ बस को रोक दिया बल्कि छात्रा को बस में बैठा लिया।

बस चलती रही और बहसी ड्राइबर-कंडेक्टर बारी-बारी से टूट पड़े

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि थोड़ी दूर बस चलने के बाद कंडक्टर ने उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की और फिर ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी देर रात छात्रा को कश्मीरी गेट बस टर्मिनल के पास रिंग रोड पर उतार दिया। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए। छात्रा ने रात में ही कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी।

मरम्मत करा कर बस ले जा रहे थें

बताया जाता है कि स्लीपर बस को ड्राइबर और कंडेक्टर मरम्मत के लिए सूरजपुर (नोएडा) की एक वर्कशॉप में ले गए थे। बस ठीक होने के बाद वे खाली बस को तिमारपुर ले जा रहे थे। रास्ते में अकेली लड़की को देखकर वे बस रोक दिए और उसे बैठा लिए। घटना सामने आने के बाद कोतवाली एसीपी के नेतृत्व में गठित टीम ने बस की पहचान और उसके रूट को ट्रैक करने के लिए रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करके, ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को तिमारपुर की एक बस पार्किंग से गिरफ्तार किया। घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस को भी जब्त जब्त करके बस की फोरेंसिक जांच की जा रही है।

याद आया दिल्ली का निर्भया कांड

छात्रा से गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद एक बार फिर दिल्ली का निर्भया कांड याद आ गया। यह घटना 16 दिसंबर 2012 के रात की है। जब दिल्ली में 23 साल की युवती के साथ चलती बस में 6 लोगो ने न सिर्फ गैंगरेप किया था बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया डाल दिया था। ईलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस जिन 6 लोगो को आरोपी बनाया था। उसमें एक आरोपी नाबालिग था, एक आरोपी ने जेल में सुसाइड कर लिया था। चार दोषियों मुकेश सिंह, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय कुमार सिंह को मौत की सजा सुनाई गई। चारों को 20 मार्च 2020 को दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *