Delhi Bus Gangrape : मेरे साथ चलती बस में गैंगरेप हुआ..! पुलिस बोली- महिला ने पैसों के विवाद में बनाया केस

Delhi Bus Gangrape : दिल्ली में चलती बस में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने 14 साल पहले हुए निर्भया कांड की याद दिला दी। उस समय रात में चलती बस में युवती के साथ हुई इस जघन्य घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया था। आज फिर से ऐसी ही घटना ने दिल्ली के लोगों को डरा दिया है।

इस मामले में पुलिस ने बस कंडक्टर और ड्राइवर को गिरफ्तार किया। लेकिन पुलिस ने मामले की छानबीन की तो एक नया मोड़ तब आ गया जब दुष्कर्म का आरोप फर्जी होने का संकेत मिला। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है कि महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप पैसों के विवाद के चलते लगाया है। अब पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।

क्या है चलती बस में गैंगरेप की घटना ?

दिल्ली में चलती बस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने सभी को चौंका दिया। पीतमपुरा निवासी 35 वर्षीय महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत दी कि वह नांगलोई स्थित एक फैक्ट्री से रात में पैदल घर लौट रही थी। न रास्ते में एक स्लीपर बस के ड्राइवर और हेल्पर ने उसे जबरन बस के अंदर खींच लिया। इसके बाद करीब सात किलोमीटर तक बस को दौड़ाते हुए दोनों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस मान रही महिला की शिकायत को झूठ

वहीं, दिल्ली पुलिस ने इस पूरे मामले में महिला की शिकायत को ही संदिग्ध मान रही है। इसलिए पुलिस केस की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला पैसों के विवाद के चलते सामूहिक दुष्कर्म की झूठी शिकायत कर बस ड्राइवर और कंडक्टर को फंसा रही है। हालांकि, पुलिस मामले में जांच में जुटी हुई है.

बता दें कि दिल्ली में रेखा गुत्पा की सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने का भरोसा दे रही है। लेकिन सवाल अभी भी बना हुआ है कि आखिर 14 वर्षों में दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कितने कदम उठाए गए? अगर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती तो आज ऐसी घटनाएँ नहीं होती।

यह भी पढ़े : Prateek Yadav Death : 38 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए प्रतीक यादव… ईमेल से हुआ था अपर्णा से प्यार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *