देश भर में दूध हुआ मंहगा, अमूल और मदर डेयरी के बाद एमपी का मुख्य ब्रांड सॉची ने भी 2 रूपए बढ़ाए दाम

मिल्क। दूध की कंपनियों ने 2 रूपए प्रति लीटरी दूध के दाम बढ़ा दिए। अमूल और मदर डेयरी द्वारा दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के ऐलान के बाद अब मध्य प्रदेश के प्रमुख सहकारी दुग्ध ब्रांड सांची ने भी 15 मई से दूध के दाम में 2 रूपए बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. ज्ञात हो कि अमूल और मदर डेयरी की नई कीमतें 14 मई से लागू हो गई है, जबकि सांची का दूध खरीदने वालों को एक लीटर दूध में अब 2 रूपए ज्यादा देने होगे यानि कि आधा लीटर की एक पैकेट दूध लेने पर 1 रूपए तथा एक लीटर दूध लेने पर 2 रूपए ज्यादा दाम दूध उपभोक्ताओं को देने होगे।

दूध के देने होगे 72 रूपए प्रति लीटर

ज्ञात हो कि सांची ब्रांड का दूध मध्य प्रदेश में काफी प्रचलित है। नए रेट की बात करें तो सांची ने 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की है. कीमतें बढ़ने के बाद सांची ब्रांड का 35 रुपये में मिलने वाला आधा लीटर दूध का पैकेट 36 रुपये में, 70 रुपये वाला एक लीटर का पैकेट अब 72 रुपये में उपभोक्ताओं को मिलेगा।

दूध उत्पादन एवं वितरण में महगाई का असर

दूध कंपनियों का दूध के दाम बढ़ाए जाने के पीछे तर्क है कि यह वृद्धि पशुओं के चारे, ईंधन और पैकेजिंग सामग्री की बढ़ती लागत के कारण की गई है. गुजरात कोआपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने बयान जारी कर कहा है कि कीमतों में यह बढ़ोतरी किसानों और डेयरी संचालन पर बढ़ते आर्थिक दबाव को संतुलित करने के लिए दूध की कीमतों में वृद्धि की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *