क्रिकेटर सचिन तेदुंलकर के घर बजेगी शहनाई, पीएम मोदी समेत अतिथियों को दे रहे न्यौता

मुबंई। जाने माने क्रिकेटर सचिन तेदुंलकर के घर शहनाई बजेगी। इसके लिए तैयारी भी शुरू हो गई है। तेंदुलकर परिवार खुद पीएम मोदी समेत अन्य अतिथियों को न्यौता देकर अर्जुन तेंदुलकर के शादी में आमंत्रित कर रहे हैं। स्वयं तेंदुलकर ने शादी के निमंत्रण देने की फोटो शेयर करके बेटे के शादी की जानकारी को साझा किए है।

सानिया चंडोक से हो रही शादी

जानकारी के तहत सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी सानिया चंडोक से हो रही हैं। यह जोड़ा 5 मार्चं को मुबंई में विवाह कर रहा है। 3 मार्च से विवाह की रस्में शुरू हो जाएगी। जानकारी के तहत सानिया चंडोक सचिन के परिवार से पहले से जुंडी हुई है और अब यह परिवार विवाह बंधन में बंधने जा रहा हैं। सचिन के घर की बहू बन रही सानिया चंडोक जाने-माने कारोबारी रवि घई की पोती है। वे एंटरप्रेन्योर हैं। वह एक क्वालिफाइड वेटरनरी टेक्नीशियन भी हैं। यह कपल अगस्त माह में सगाई किया थी। इस समारोह में सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

लोअर-ऑर्डर बल्लेबाज हैं अर्जुन

अर्जुन एक तेज गेंदबाज और एक काबिल लोअर-ऑर्डर बल्लेबाज हैं, जिन्हें कुछ हफ्तों पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड किया गया था। सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर का मुंबई इंडियंस से गहरा नाता है. सचिन मुंबई इंडियंस के लिए शुरुआत सालों बतौर खिलाड़ी खेले और फिर उनके कोचिंग स्टाफ में शामिल हो गए. वहीं अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल में अपनी शुरुआत मुंबई इंडियंस के लिए की. वो हमेशा एमआई की टीम का हिस्सा रहे लेकिन इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *