विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायक ने किया शीर्षासन सत्याग्रह, दर्ज एफआईआर का अनोखा विरोध

भोपाल। विधानसभा के बजट सत्र का आज 10वां दिन है। विधानसभा बजट सत्र के दौरान उस वक्त सियासी हलचल तेज हो गई, जब श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल गांधी प्रतिमा के सामने शीर्षासन सत्याग्रह शुरू कर दिए। विधानसभा के बाहर उन्होंने उल्टे खड़े होकर विरोध दर्ज कराया और इसे गांधीवादी तपस्या बताया। विधायक के इस अनोखे आंदोलन के चलते वहां लोगो का जमावड़ा लग गया।

एफआईआर का किए विरोध

विधायक का कहना है कि शिवरात्रि पर शिव बारात के दौरान हर्ष फायरिंग मामले में एफआईआर दर्ज की गई और मामले को वे विरोध कर रहे है। विधायक ने बताया कि उनके खिलाफ तीन नई एफआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि अब तक कुल 15 मामले कायम किए जा चुके हैं। उनका कहना है कि वे जनता और गौ माता के मुद्दों को उठाते हैं, लेकिन बदले में उन पर केस दर्ज कर दिए जाते हैं। जंडेल ने बताया कि श्योपुर में गौ माता के संरक्षण को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था, इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जनहित के सवाल उठाने पर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन

गांधी प्रतिमा के सामने शीर्षासन करते हुए विधायक ने कहा, मैं गांधीवादी हूं, इसलिए अन्याय के खिलाफ सत्याग्रह कर रहा हूं। जब तक मेरे खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली जातीं, मेरा विरोध जारी रहेगा। विधानसभा परिसर में इस प्रदर्शन के बाद राजनीतिक तापमान और बढ़ गया है। कांग्रेस इसे लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज बता रही है, जबकि सत्ता पक्ष इसे नाटक करार दे रहा है।

कांग्रेस ने किया वॉकआउट

इससे पहले इसी मामले में कांग्रेस विधायकों ने सदन में आवाज उठाई, जब उनकी आवाज नहीं सुनी गई तो वे सदन से बाहर वर्कआउट कर दिया। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि क्या कांग्रेस विधायकों को जनता की आवाज उठाने का हक नहीं है। उन पर कार्रवाई की जाती है। विधानसभा में आवाज उठाते हैं तो वहां सुना नहीं जाता है इसी वजह से आज हमने वॉकआउट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *