CM Yogi Vande Mataram Video: उत्तर प्रदेश विधानमंडल में चल रहे बजट सत्र के 5वें दिन उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने (UP CM Yogi Adityanath) ने कुछ ऐसा बोल दिया जो वायरल हो गया। सीएम यादव ने सपा और कांग्रेस को घेरते हुए राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ की बात की उन्होंने कहा कि ‘हिंदुस्तान की खाएंगे लेकिन वंदे मातरम नहीं गाएंगे’
सीएम यादव का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस ने वंदे मातरम का विरोध किया, लेकिन वंदे मातरम का अपमान कोई कर नहीं सकता है. ये बाबर की कब्र में सजदा करने का समर्थन करते हैं और वंदे मातरम का विरोध करते हैं. ये हिंदुस्तान की खाएंगे लेकिन वंदे मातरम नहीं गाएंगे। ऐसे लोगों को यहां रहने का अधिकार नहीं है, जो इसका विरोध करता है उसे कान पकड़कर बाहर करना चाहिए।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने वंदे मातरम गीत को लेकर गाइडलाइन जारी की है। जिसके तहत सभी सरकारी कार्यक्रमों में और सरकारी संस्थानों से लेकर स्कूलों में प्रेयर से पहले वंदे मातरम गाना अनिवार्य होगा और राष्ट्रगान से पहले वंदे मातरम गाया जाएगा। लेकिन विपक्ष ने इसका विरोध किया। गौरतलब है कि अक्सर कट्टरपंथी ही वंदे मातरम का विरोध करते हैं लेकिन अब इसका अपमान करने पर उन्हें सज़ा मिल सकती है।
