मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हल से खेत में किए बुबाई, दिया ऐसा बड़ा संदेश

बैतूल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बैतूल जिले के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू के दो दिवसीय दौरे पर है। इस दौरान उन्होने सुबह की शुरूआत योगा से किए तो वही पौधरोपड़ भी किए है। सीएम श्री यादव अपने दौरे के दौरान हल से खेत में बीज बोनी का काम करके कृर्षि के लिए बड़ा संदेश दिए है। प्रशासनिक कार्यक्रमों के साथ-साथ मुख्यमंत्री का ग्रामीण जीवन, कृषि और स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

सुबह खेत पर किए काम

रविवार की सुबह मुख्यमंत्री स्थानीय किसान मारोती बाबसकर के खेत पहुंचे, जहां उन्होंने पारंपरिक तरीके से स्वयं हल चलाकर खेती-किसानी के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने किसान से फसल, खेती की चुनौतियों और कृषि संबंधी गतिविधियों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने किसानों को आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर कृषि को अधिक लाभकारी बनाने की सलाह दी।

सीएम ने किया योगा

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुबह की शुरुआत योगाभ्यास से की। उन्होंने सभी को अपनी जीवनशैली में योग को शामिल करने का सन्देश भी दिया। इससे साथ-साथ उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रुद्राक्ष पौधा भी रोपा। उनकी योग और पौधरोपण करती तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर हुईं। सीएम डॉ. मोहन ने यहां के कॉफी बगान का निरीक्षण भी किया।

ऊर्जा प्रदान करता है योग

योगाभ्यास के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, आज बैतूल जिले के कुकरू में स्थानीय ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास किया। योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो तन, मन और आत्मा को संतुलन, ऊर्जा एवं सकारात्मकता प्रदान करता है। स्वस्थ और सशक्त जीवन के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *