बॉलीबुड में बजने वाली है शहनाई, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर में लेगे सात फेरे

नई दिल्ली। शुभ मुहूर्त शुरू हो गए और शादी की रस्में शुरू हो रही है। इस बीच बॉलीबुल कपल भी अपने घर बसाने की तैयारी में है। उन्ही में से ग्लैमर वर्ल्ड के फेमस कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर खबर आ रही है कि यह जोड़ा फरवरी माह में शादी करने जा रहा है। इसके लिए राजस्थान के उदयपुर में शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई है। जो खबरें आ रही है उसके तहत यह कपल 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करने की तैयारी कर रहा है, हांलाकि शादी को लेकर यह परिवार अभी अधिकारिक रूप से ऐलान नही किया है। पहले यह खबरें आ रही थी कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 2 फरवरी को शादी करने वाले है, लेकिन उनके शादी की डेट में बदलाव किए जाने की खबरें आ रही है।

8 साल से डेटिंग कर रहा यह कपल

बॉलीबुड का यह खूबसूरत चेहरा पिछले 8 सालों के एक दूसरे को डेट कर रहा है और अब दोनों अपनी जिंदगी का नया चौप्टर शुरू करने जा रहे हैं। जब 8 सालों की डेटिंग के बाद कपल शादी के बंधन में बंध रहा है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों की शादी बेहद शाही अंदाज में होने वाली है। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए राजस्थान के उदयपुर को चुना गया है, दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें सिटी पैलेस में चल रही तैयारियों को दिखाया गया। वीडियो में मौजूद शख्स ने दावा किया था कि पैलेस में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तैयारियां की जा रही हैं।

कौन है विजय देवरकोंडा

देवरकोंडा विजय साई, जिन्हें विजय देवरकोंडा के नाम से जाना जाता है, उनका जन्म 9 मई 1989 को हुआ है। वे एक भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं जो तेलुगु फिल्मों में काम करते हैं। विजय को फिल्मफेयर पुरस्कार, नंदी पुरस्कार और तीन एसआईआईएमए पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। विजय ने 2018 में नोटा, की प्रेस मीट में भाग लिया था।

ऐसा है रश्मिका मंदाना का सफर

रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के कोडगु जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई कोडगु पब्लिक स्कूल और एमएस रामैया कॉलेज, बेंगलुरु से पूरी की। मॉडलिंग में करियर शुरू करने के बाद उन्होंने 2016 में कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी से अभिनय की शुरुआत की, जो एक बड़ी हिट रही। इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्मों में अपनी पहचान बनाई, जहाँ गीता गोविंदम और सरिले नीकेवरु जैसी सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया। पुष्पारू द राइज़ में श्रीवल्ली के किरदार से उन्हें देशभर में जबरदस्त लोकप्रियता मिली। हिंदी फिल्मों में रश्मिका ने गुडबाय, मिशन मजनू और एनिमल जैसी फिल्मों से अच्छी पहचान बनाई। अपनी खूबसूरती, अभिनय प्रतिभा और सरलता के चलते रश्मिका को नेशनल क्रश भी कहा जाता है और वे आज भारतीय सिनेमा की सबसे चहेती अभिनेत्रियों में से एक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *