Uttar Pradesh Murder Case : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बकरीद के दिन एक आदमी ने अपने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। घायल हालत में पीड़ित को फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गाजियाबाद पुलिस ने मृतक के भाई विनीत राजपूत की शिकायत पर खोड़ा थाने में केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, घटना 28 मई को दोपहर करीब 3:30 बजे हुई। यह घटना गाजियाबाद के खोड़ा थाना इलाके में स्थित शर्मा डेयरी वाली गली में हुई।
हत्या से पहले क्या थी पूरी घटना? Uttar Pradesh Murder Case
शिकायतकर्ता विनीत राजपूत के मुताबिक, उसका भाई सूर्या और उसका दोस्त आयुष (मनोज भारती का बेटा) नवनीत विहार खोड़ा से एक साथ जा रहे थे। तभी गली में उनका सामना अशद (नवाब का बेटा, लोकप्रिय विहार खोड़ा का रहने वाला) से हुआ। उनके बीच बहस हो गई। अशद गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। फिर, सूर्या को जान से मारने की नीयत से अशद ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू लगने से सूर्या गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत के कारण उसे नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अगले दिन उसकी मौत हो गई।
आरोपियों ने उसे फोन करके बुलाया था।
पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी असद, नवाब, फरहान, आतिफ और सारिक ने कथित तौर पर पुरानी रंजिश के कारण सूर्या को फोन करके चौधरी स्कूल के पास बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपियों ने युवक से पूछा, “क्या तुमने कभी बकरा कटते देखा है?” और फिर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सूर्या को गंभीर हालत में नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बुलडोजर चलाने की मांग। Uttar Pradesh Murder Case
हमला सूचना मिलने पर सूर्या का भाई यश चौहान और मां मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी युवक को दर्द से तड़पता छोड़कर भाग गए। सूर्या की मौत की खबर फैलते ही खोड़ा इलाके में भारी गुस्सा और सांप्रदायिक तनाव फैल गया। हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। ACP इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घरवालों की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है।




