एमपी के अनूपपुर में खूनी खेल, नाना-नानी, मां समेत 4 लोगों को युवक ने उतार दिया मौत के घाट, कई घायल

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में शनिवार को एक सामूहिक हत्याकांड सामने आया, जहां 32 वर्षीय प्रेम सिंह गोंड पर आरोप है कि उसने डंडे से हमला कर अपने परिवार के 4 सदस्यों की हत्या कर दी और 3 अन्य को घायल कर दिया।

एक सप्ताह पूर्व आया था नानी के घर

जानकारी के अनुसार, ग्राम मरदरी, थाना नौरोजाबाद निवासी प्रेम सिंह करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां अनुपिया बाई के साथ ग्राम अमोदा बिजौरा स्थित अपने नाना-नानी के घर आया था। बताया जा रहा है कि सनी धाम के पंडा से उसका विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर प्रेम सिंह ने कथित तौर पर गंगा सिंह के साथ मारपीट की। गांव के लोग उसे घर ले गए। युवक ने घर में ऐसा खूनी खेल खेला की आसपास के क्षेत्र में सनाका खिच गया।

इनकी हुई मौत

इस घटना में आरोपी की नानी भन्नी बाई गोंड (70 वर्ष), नाना संपत सिंह गोंड (75 वर्ष), मां अनूपिया बाई (50 वर्ष) और ममेरी बहन मोनिका की मौत हो गई है, जबकि आरोपी घर के अन्य सदस्यों पर पर भी डंडा से हमला किया है। घायलो को ईलाज के लिए शहडोल ले जाया गया है।

अनूपपुर-उमरिया की पहुची पुलिस

दिल को दहला देने वाली इस घटना की जानकारी लगते ही मौके पर अनूपपुर-उमरिया की पुलिस पहुची है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेम सिंह गोंड को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस घटना को लेकर जांच कर रही है कि विवाद की वजह क्या थी और आरोपी की मानसिक स्थित कैसी है। पुलिस जांच के आधार पर अगली कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *