नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की नई टीम का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालने के 200 दिन बाद 65 सदस्यों की कार्यकारिणी का ऐलान किए है। जिसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। नितिन नवीन की टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव, 16 सचिव और 28 सदस्य शामिल हैं। जिसमें 12 महिलाएं हैं। बीजेपी ने अपनी नई टीम में यूपी के दो मुस्लिम चेहरों को भी शामिल किया है।
13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए पदाधिकारियों का जो ऐलान किया है, उसमें वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार, सरदार मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराजा, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। दोनों नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन राज्यों के नेताओं को मौका
बीजेपी की इस नई टीम में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई गई है तो ज्यादातर राज्यों को पार्टी से जोड़ा गया है। इस राष्ट्रीय टीम में राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के नेताओं को शामिल किया गया है।
बीजेपी की बड़ी तैयारी
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी नई कार्यकारणी तैयार करके पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए काम शुरू कर दिए है, तो वही माना जा रहा है कि आगामी वर्षो में उत्तर-प्रदेश समेत अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर पार्टी तैयारी में जुट गई है। नितिन नवीन की नई टीम देश भर में पार्टी को गति देने के लिए मैदान में उतरेगी। जिससे आने वाले चुनाव में पार्टी किसी भी तरह से चूक न कर सकें।




