बंगाल में बीजेपी ने ममता के 15 साल की सत्ता को उखाड़ फेंका, कार्यकर्ता बांट रहे झालमुरी, पीएम मोदी शाम को बीजेपी मुख्यालय जाएंगे

पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं। बंगाल में इस बार बीजेपी का कमल खिल गया है। रुझानों में बीजेपी ने दो तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है. जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) सौ सीटों का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है. बीजेपी ने इस बार ममता की 15 साल की सत्ता को उखाड़ फेंका है।

रूझानों के मुताबिक

ताजा रूझानों के मुताबिक, बीजेपी 194 सीटों पर आगे है, जबकि ममता की टीएमसी सिर्फ 91 सीटों पर ही बढ़त बना पाई है. अन्य 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं. राज्य में विधानसभा की 293 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 147 है. कोलकाता स्थित BJP पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता झालमुरी बांटते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। भाजपा ने राज्य में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है; चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, वर्तमान में वह 169 सीटों पर आगे चल रही है।

शाम को बीजेपी मुख्यालय जाएंगे पीएम मोदी

बीजेपी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन कर रही है। असम में BJP की सरकार वापस हो रही है। बात अगर बंगाल की करें तो रुझानों में भाजपा ने बहुमत के साथ बढ़त बनाई हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब साढ़े छह बजे BJP मुख्यालय जाएंगे।

15 साल बाद सत्ता परिवर्तन

पश्चिम बंगाल में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन तय दिख रहा है। ममता बनर्जी की टीएमसी की विदाई और भाजपा की पहली बार सरकार बनने की तैयारी में है। इस बड़े बदलाव के कई मुख्य कारण हैं। फिर चाहे वो 15 साल की सत्ता विरोधी लहर हो या फिर बदहाल कानून-व्यवस्था। संदेशखाली और आरजी कर जैसी घटनाओं ने भी महिला व शहरी वोटरों को प्रभावित किया।

बीजेपी को बहुमत: रुझानों में बीजेपी बहुमत के आंकड़े (\(148+\) सीटों) को पार करती दिख रही है, जिससे राज्य में पहली बार पार्टी की सरकार बनने की संभावना है।
जश्न का माहौल: बीजेपी कार्यकर्ता कोलकाता कार्यालय सहित राज्य भर में जश्न मना रहे हैं और खुशी में ‘झालमुरी’ बांट रहे हैं।
पीएम मोदी का कार्यक्रम: पश्चिम बंगाल और असम में जीत के रुझानों के बाद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम (4 मई 2026) 6:00 से 6:30 बजे के बीच दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय जाएंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
नंदीग्राम-भवानीपुर में मुकाबला: शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम में आगे चल रहे हैं, जबकि भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है।
चुनाव माहौल: यह चुनाव 2026 के अप्रैल-मई में संपन्न हुआ, जिसमें 90% से अधिक रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *