दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में सोमवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था। जिससे बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिए है। भाजपा के दिग्गजों की मौजूदगी में बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिए है, तो वही कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर निर्वाचन अधिकारी को नामांकन सौंपा दिया है। नामांकन के बाद भैरव मंदिर के पास आमसभा हुई। सभा में पहुंचने के लिए वरिष्ठ नेता राजेंद्र भारती, पीसी शर्मा और अशोक सिंह थोड़ी देरी से पहुंचे, लेकिन आते ही उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।
मुख्यमंत्री समेत पहुचे दिग्गज
बीजेपी उम्मीदवार के नामांकन दाखिल करने के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई बड़े चेहरे उनके साथ मौजूद रहे।
नरोत्तम मिश्रा के छलक पड़े आंसू
आशुतोष तिवारी के नामांकन के बाद दतिया के किला चौक पर भाजपा की सभा आयोजित की गई। इसमें सभी शीर्ष नेता मौजूद रहे। मंच पर उस वक्त हर किसी की नजर नरोत्तम मिश्रा पर टिक गई, जब वे भावुक हो गए और आंसू छलक पड़े। पास बैठे सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें संभाला। पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा में फूट की बात कही है, लेकिन इस मौके पर हम सब एक साथ हैं। सभी कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव जीता जाएगा। उन्होंने कहा कि राजा और रंक में फर्क होता है। कांग्रेस के प्रत्याशी राजा हैं और दूसरी तरफ हम लोग हैं जो बचपन से राष्ट्र की सेवा के लिए घर से निकले हैं।
एक-एक दरवाजे पर नवाएगे शीश
चुनावी सभा के दौरान भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा का दर्द यही तक नही दिखा बल्कि उन्होने कहा कि वे दतिया के एक-एक दरवाजे पर अपनी शीश नवाएंगे और भाजपा प्रत्याशी को जिताएंगे। इतना कहकर नरोत्तम मिश्रा का गला भर आया। ऐसे में सभी की नजरें उन लगी रही। ज्ञात हो कि दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा बीजेपी के उम्मीदवारों में प्रबल दावेदार रहे, लेकिन ऐन वक्त में बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को टिकट दिया है।




