एमपी वेदर न्यूज। मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम का मिला-जुला असर देखा जा रहा है। दिन में तेज धूप निकल रही है और लोगो को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है तो रात में ठ़डक हो रही है। मौसम का यह बदलाव मानसून की विदाई के बाद से बना है। इससे तापमान कंम हुआ है और बीते रात के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। यह अनूपपुर के अमरकंटक में 16° और इंदौर में 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
अक्टूबर में ऐसा मौसम
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो अक्टूबर में बारिश, गर्मी और ठंड का ट्रेंड है। इस बार भी ऐसा ही होने का अनुमान है। अक्टूबर की शुरुआत में ही मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई। वहीं, रात में सर्दी बढ़ी है।
इन जिलों में मौसम का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी हिस्से में गरज-चमक, आंधी के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जारी किया है। छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में बारिश का अलर्ट है।
मौसम का ताजा हाल
- दिन का मौसम: राज्यभर में मानसून के जाने के बाद अधिकांश हिस्सों में तेज धूप खिल रही है, जिससे दिन के समय गर्मी महसूस हो रही है।
- रात का मौसम: पिछले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे रात के वक्त गुलाबी ठंड शुरू हो गई है।
- प्रमुख तापमान: अनूपपुर के अमरकंटक में न्यूनतम तापमान सबसे कम 15.6° से 16° सेल्सियस तक दर्ज किया गया है, जबकि इंदौर में भी पारा 18° सेल्सियस से नीचे आ गया है।
बारिश की संभावना
- पूर्वी मध्य प्रदेश: मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 अक्टूबर को पन्ना, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली जैसे पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।




