पटना। बिहार में सरकार का काम काज पूरी तरह से साफ हो गया है। गुरूवार को सीएम नीतीश कुमार के साथ ही मंत्रियों ने शपथ लिया था। शुक्रवार को सीएम ने विभागों का बटवारा करते हुए मंत्रियों को जिम्मेदारी दे दिए है। इस बार गृह विभाग उन्होने अपने पास नही रखा है। गृह विभाग की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को सौपी गई है। पहली बार मंत्री बनीं नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह को खेल विभाग के साथ ही सूचना प्रोद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
देखे मंत्रियों के विभाग की लिस्ट
1 सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम)- गृह मंत्री
- विजय कुमार सिन्हा (डिप्टी सीएम)- भूमि एवं राजस्व, खान एवं भूतत्व
- विजय कुमार चौधरी – जल संसाधन, भवन मंत्री
- दिलीप जायसवाल – उद्योग मंत्री
- श्रवण कुमार – ग्रामीण विकास कार्य, परिवहन मंत्री
- अशोक चौधरी – ग्रामीण कार्य मंत्री
- विजेंद्र यादव – वित्त विभाग, वाणिज्य विभाग, ऊर्जा मंत्री
- मंगल पांडेय – स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग
- लेशी सिंह – खाद्य उपभोक्ता मंत्री
- नितिन नवीन – पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास
- मदन सहनी – समाज कल्याण मंत्री
- संतोष सुमन – लघु जल संसाधन मंत्री
- सुनील कुमार – शिक्षा मंत्री
- रामकृपाल यादव – कृषि मंत्री
- जमा खान – अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री
- संजय टाइगर – श्रम संसाधन विभाग
- अरुण शंकर प्रसाद – पर्यटन, कला संस्कृति मंत्री
- रमा निषाद – पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग
19 सुरेन्द्र मेहता – पशु एवं मतस्य विभाग - नारायण प्रसाद – आपदा प्रबंधन विभाग
- लखेन्द्र पासवान – अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री
- श्रेयसी सिंह – सूचना, खेल मंत्री
- संजय सिंह – लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
- दीपक प्रकाश – पंचायती राज मंत्री
- प्रमोद कुमार चंद्रवंशी – सहकारिता विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन
- संजय पासवान – गन्ना उद्योग विभाग
