दिल्ली में झमाझम बारिश, डायवर्ट किए गए विमान, 25 उड़ाने रद्रद

दिल्ली वेदर न्यूज। मानसून की सक्रियता से इन दिनों जोर दार बारिश का दौर जारी है। बारिश न सिर्फ समस्या बन रही है बल्कि आवागमन पर इसका असर पड़ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को बारिश के चलते वायुयान सेवा प्रभावित रही है। मीडिया खबरों के तहत खराब मौसम के चलते दिल्ली एयरपोर्ट से 15 फ्लाइट्स डायवर्ट की गईं, जबकि 25 उड़ानें कैंसिल हो गई हैं और 380 विमानें लेट हैं।

देश भर में बारिश से समस्या

उत्तर-भारत में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर-प्रदेश के 19 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। प्रयागराज के दारागंज घाट का शमशान डूब गया, जिससे सड़कों पर अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। वाराणासी के 84 घाट डूबे हुए है। जिससे वहां के जन जीवन पर असर पड़ रहा है। खबरो के तहत वाराणासी में गंगा का पानी घाट ही नही बल्कि आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुचा है। जिससे वहां की गलिया जलमग्न हो गई।

एमपी-छग में भी बारिश ने बढ़ाई परेशानी

मध्य प्रदेश के जबलपुर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश हुई। अशोकनगर में युवक बाइक समेत बह गया। प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट है। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में पैदल जा रही एक महिला पर बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बिलासपुर में स्कूल से घर लौट रहे 3 बच्चे घोंघा नदी में बह गए। इसी तरह उत्तराखंड़, बिहार आदि राज्यों में भी बारिश के चलते तथा गंगा समेत अन्य बड़ी नदियों के जल स्तर बढ़ने से लोगो को समस्या आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *