Indian Railway AC Coach Passangers News: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. यह सुविधा के बारे मैं जैसे ही यात्रियों को पता लगा है तभी से पैसेंजर्स खुशी से झूम उठे.
First AC वाले यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा
गौरतलब है कि 1st AC (First AC) में सफर करने वाले यात्रियों को कंबल के साथ कवर उपलब्ध कराएं जा रहे हैं. यात्रियों को पुराने कंबल की जो नए कंबल दिए जा रहे हैं, वो पुराने से हल्के हैं. इस सुविधा को भोपाल रेल मंडल ने दो ट्रेनों में शुरु कर दिया है. आने वाले समय में बाकी अन्य ट्रेनों में यह सुविधा शुरु की जाएगी.
इन दो ट्रेनों में सुविधा शुरु
रानी कमलापति स्टेशन से चलने वाली दोनों ट्रेनें भोपाल रेल मंडल की खास ट्रेनों में से एक हैं. रेवांचल एक्सप्रेस और भोपाल एक्सप्रेस की फर्स्ट एसी में नए कंबल के साथ कवर दिए जा रहे हैं. साथ ही कंबल में लगे कवर को रोजाना बदला जाएगा.
भारी कंबल को हल्के कंबल के साथ बदला गया
आपको बता दें कि, ट्रेन में मिलने वाले पुराने कंबल भारी होते थे और साथ ही उसमें हाइजिन एक बड़ी चिंता रहती थी. चादर और ताकिया कवर को हर यात्रा के बाद धोया जाता था, मगर कंबलों को महीने में सिर्फ एक बार ही धोया जाता था. इसका समाधान निकालने के लिए रेलवे यात्रियों की यात्रा सुविधाजनक बनाने के लिए नए बदलाव कर रहा है. जिसका फ़ायदा ट्रेन के AC First में यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा.
2nd और 3rd AC में भी मिलेगी सुविधा
गौरतलब है की शुरुआती दौर में यह सुविधा फर्स्ट AC वाले यात्रियों को यह सुविधा दी जा रही है लेकिन भोपाल रेल मंडल के PRO नवल अग्रवाल के मुताबिक, ये सुविधा भोपाल एक्सप्रेस और रेवांचल एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में जो सुविधा दी गई है यही सुविधा आने वाले समय में इस विस्तार करते हुए सेकेंड एसी और थर्ड एसी कोच तक किया जाएगा. जिसका फायदा पूरे AC कोच वाले यात्रियों को होगा.
अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।
- Facebook: shabdsanchi
- Instagram: shabdsanchiofficial
- YouTube: @ShabdSanchi
- Twitter: shabdsanchi
