Benefits Of Green Tea Bag For Glowing Skin : आजकल बढ़ते पॉल्यूशन को देखते हुए त्वचा का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। त्वचा का ध्यान रखने के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं, आप घर पर मौजूद सामग्री से भी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं। जैसे जब चेहरे पर पिंपल्स, बालों का झड़ना या आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स दिखाई देने लगते हैं, तो हम तुरंत महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट्स कराने की सोचने लगते हैं, जो काफी कॉस्टली होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ग्रीन टी एक प्राकृतिक ब्यूटी बूस्टर है, जो बिना ज्यादा खर्च के आपकी सुंदरता को निखार सकता है? जी हां, आप ग्रीन टी बैग से चेहरे पर निखार ला सकते हैं।
ग्रीन टी त्वचा पर लाती है निखार
ग्रीन टी आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होती है। ग्रीन टी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स त्वचा, बाल और आंखों को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से सुरक्षित रखते हैं और इसे ताजा, ग्लोइंग और जवान बनाते हैं। ग्रीन टी एक नेचुरल और सस्ती सुंदरता का खजाना है, जो आपकी त्वचा, बाल और आंखों की देखभाल बिना किसी रासायनिक प्रोडक्ट के कर सकता है। रोजाना इसके घरेलू उपाय अपनाकर आप अपनी सुंदरता को प्राकृतिक रूप से निखार सकते हैं।
चेहरे पर ग्रीन टी का कैसे करे इस्तेमाल
ग्रीन टी बैग का उपयोग – बैग को पानी में उबालकर ठंडा करें। फिर इस ठंडे टी बैग को हल्के हाथों से चेहरे पर घुमाएं। इससे चेहरे की गंदगी साफ होती है और त्वचा ताजगी महसूस करती है।
पेस्ट बनाकर लगाएं – ग्रीन टी बैग को पीसकर उसका पेस्ट बना लें। इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं और चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगाएं। फिर सादे पानी से धो लें। इससे पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और अतिरिक्त तेल कम होने लगते हैं।
आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स और सूजन में फायदेमंद
ग्रीन टी बैग को पानी में भिगोकर 15-20 मिनट फ्रिज में रखें। फिर इसे आंखों पर 15 मिनट के लिए रखें। इससे सूजन कम होती है और डार्क सर्कल्स हल्के पड़ने लगते हैं। टैनिन और एंटीऑक्सीडेंट आंखों को ठंडक देते हैं, थकान दूर करते हैं और आसपास की स्किन को हेल्दी बनाते हैं।
बालों के लिए भी ग्रीन टी है फायदेमंद
- बालों को मजबूत बनाएं – ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन्स बालों की जड़ों को पोषण देते हैं और हेयर फॉल को कम करते हैं। ठंडा ग्रीन टी बैग को बालों की जड़ों पर लगाएं और हल्के मसाज करें। 20 मिनट बाद धो लें। इससे बाल मजबूत, घने और शाइनी होते हैं।
- ड्राई और बेजान बालों के लिए – ग्रीन टी और एलोवेरा का मिश्रण बहुत प्रभावी है। इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिलाएं और इस मिक्सचर को बालों में लगाएं। 20-25 मिनट बाद शैंपू से धो लें। इससे बाल सॉफ्ट, सिल्की और स्वस्थ बनते हैं।
यह भी पढ़े : Healthy Sleep Tips : रात को नींद नहीं आती? बस रोज सोने से पहले खा लें ये एक चम्मच
