Asim Munir ID Check Munich: पाकिस्तान में फेल्ड मार्शल के नाम से बदनाम असीम मुनीर की फिर से इंटरनेशनल बेज्जती हुई है. असीम मुनीर अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ जर्मनी के म्यूनिख शहर में आयोजित सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग में गया था तभी उसके साथ ऐसी घटना घटित हो गई.
म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन (Munich Security Conference) में भाग लेने गए पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर का एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. कार्यक्रम स्थल पर जाते मुनीर के अफसरों से सिक्योरिटी गार्ड्स आईडी कार्ड ठीक से दिखाने को कह रहे हैं जिसका वीडियो रिकॉर्ड हो गया और किसी ने इंटरनेट में डाल दिया पाकिस्तान के कथित सबसे ताकतवर सैन्य अधिकारी के साथ हुई इस घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.
मीटिंग के वेन्यू गेट पर जैसे ही आसिम मुनीर पंहुचा तो एक सुरक्षा अधिकारी ने देखा कि उसके साथ चल रहे अफसर का बैज साफ तरीके से दिखाई नहीं दे रहा है. सिक्योरिटी काउंसिल में हिस्सा लेने वाले हर व्यक्ति को एक बैज दिया जाता है, जो एक लैनयार्ड यानी डोरी में लगा होता है. आसिम मुनीर के गले में यह बैज नहीं था बल्कि उसके साथ चल रहे एक दूसरे सैन्य अधिकारी के पास शायद उनका आईकार्ड था
दो अफसरों में से एक हाथ में लिए फील्ड मार्शल के आईकार्ड को सिक्योरिटी गार्ड्स को दिखाते हैं. जिसके बाद मुनीर आगे बढ़ता है. तभी एक महिला गार्ड उसके साथ मौजूद तीसरे अफसर से अपने बैज को दिखाते हुए उनके लैनयार्ड की ओर इशारा करते हुए कहती है.
कई लोग पाकिस्तानी फील्ड मार्शल को इस तरह गेट पर ‘रोके जाने’ पर हैरान हुए. कुछ लोगों ने इसका मजाक भी उड़ाया. कुछ लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंचों पर प्रोटोकॉल पद से ऊपर होता है और हर व्यक्ति को ऐसी सुरक्षा जांच से गुजरना होता है.
