Asian Games 2026 राइफल शूटिंग में भारत का जलवा, पहले दिन जीते दो सिल्वर मेडल

Asian Games 2026 । एशियन गेम्स 2026 की आधिकारिक शुरुआत जापान के आईची और नागोया शहर में ओपनिंग सेरेमनी के साथ हो गई है। खेल के पहले दिन भारत की बेटियों ने राइफल शूटिंग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए दो सिल्वर मेडल अपने नाम करके देश का मान बढ़ाया है।
20वें एशियन गेम्स के पहले दिन भारत को दोनों मेडल 10 मीटर राइफल शूटिंग में आए। रविवार को एलावेनिल वलारिवन ने इंडिविजुअल्स इवेंट में सुश्री एलावेनिल वलारिवन, सुश्री सोनम उत्तम मस्कर एवं सुश्री विदरसा के. विनोद ने शानदार निशानेबाजी करते हुए पदक भारत को दिलाया है।

भारत 10वें स्थान पर

भारत मेडल टैली में 10वें स्थान पर है, जबकि चीन 11 गोल्ड समेत 20 मेडल जीतकर पहले स्थान पर है। वहीं, मेजबान जापान 6 गोल्ड के साथ नंबर-2 पर है।

सीएम मोहन ने दी बंधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एशियन गेम्स-2026 में भारत की बेटियों ने कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक्स पर एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर राइफल वूमेन्स टीम के फाइनल इवेंट में रजत पदक जीतने पर एलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर एवं विदरसा के. विनोद को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी की यह उपलब्धि युवाओं को प्रेरित करने के साथ ही देश के करोड़ों खेल प्रेमियों को उत्साह से भर देने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *