इन दिनों चल रहे रियलिटी शो Alliance Winner का ऐलान ग्रैंड फिनाले में कर दिया गया है जहां Mini Mathur ने अली गोनी और रुही दोसानी को हराकर ट्राफी अपने नाम की है। या फाइनल हाल ही में प्रसारित हुआ है इस शो के आखिरी मुकाबले में प्लानिंग और टास्क के परफॉर्मेंस के आधार पर विजेता को चुना गया है। ऑफिशियल जानकारी के अनुसार इस शो में मिनी माथुर को विजेता घोषित किया गयाहै।

Mini Mathur बनीं है Alliance Winner
रियलिटी शो एलायंस के पहले सीजन का किताब मिनी माथुर ने जीत लिया है ग्रैंड फिनाले में उनके साथ अली गोनी और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर रूही दोसानी भी पहुंचेथे। अंतिम टास्क के बाद मिनी माथुर को एलाइंस विनर घोषित कर दिया गया इसके साथ ही उन्होंने ट्रॉफी और 50 लाख रुपए का पुरस्कार जीता। इसमें Aly Goni पहले रनर-अप और Ruhee Dosani दूसरे रनर-अप रहे।
ये भी पढ़े: Ranveer Singh ने छिपाया Pralay की शूटिंग से पहले अपना चेहरा… हंसल मेहता..
ये फिनाले टास्क में कैसे तय हुआ है विजेता
ऑफिशियल जानकारी के अनुसार फाइनल मुकाबले में प्रतियोगियों को वोल्ट खोलने के लिए तीन कोड हासिल करने थे मिनी माथुर ने सबसे पहले तीनों कोड जुटाकर टास्क को पूरा कर लिया और जीत हासिल की। वही अली गोनी दो कोड तक पहुंच सके जबकि रूही दुशानी भी अंतिम मुकाबले से पीछे रह गई इसी परफॉर्मेंस के आधार पर विजेता का फैसला कर लिया गया।
इस जीत के बाद Mini Mathur ने क्या कहा है
अपनी इस जीत के बाद मेरी माथुर ने कहा यह सब बिल्कुल एक सपने जैसा लग रहा है। एलाइंस ने मुझे इमोशनल, मानसिक और प्लानिंग के तौर पर ऐसी चुनौतियों के लिए प्रेरित किया है जिनकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। हर चुनौती ने मुझे एक हिम्मत भरोसा और खुद के बारे में कुछ नया सिखाया है यह जीत केवल जीतने के लिए नहीं है एक टॉफी उठाने जैसा नहीं है बल्कि यह साबित करने जैसा है कि महिलाएं मजबूती और सहानुभूति दोनों के साथ नेतृत्व कर सकती है। मुझे उम्मीद है कि मेरा सफर दूसरों को खुद पर भरोसा करने और अपनी सीमाओं को पार करने की कोशिश कभी न छोड़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
मिनी माथुर ने अपनी जीत को केवल एक ट्रॉफी जीतना नहीं समझा है बल्कि महिलाओं के लिए आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के एक संदेश बताया है।
Aly Goni और Ruhee Dosani का प्रदर्शन क्या है
पूरे सीजन में अली गोनी मजबूत दावेदारों में शामिल थे और उन्होंने कई सारे टास्क में एक अच्छा परफॉर्मेंस हासिल किया है। वही रूही दोसानी ने भी लगातार अच्छा खेल खेलते हुए फाइनल तक पहुंची है हालांकि अंतिम टास्क में दोनों मिनी माथुर से आगे नहीं निकाल पाए।
ये भी पढ़े: Awarapan 2 Trailer हुआ रिलीज, इमरान हाशमी बोले शिवम पंडित केवल…..
अंत में शो का परिणाम
ऑफिशियल घोषणा के अनुसार एलाइंस विनर के रूप में मिनी माथुर का नाम दर्ज किया गया है फाइनल का नतीजा अंतिम टास्क में खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस के आधार पर निर्धारित किया गया है।




