Awarapan 2 Trailer हुआ रिलीज, इमरान हाशमी बोले शिवम पंडित केवल…..

Awarapan 2 Trailer: Emraan Hashmi returns; the trailer reveals a story of settling an unfinished score with death.

Awarapan 2 Trailer: आवारापन 2 का ट्रेलर 6 अगस्त 2026 को जारी हो गया है ट्रेलर में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के रोल में नजर आ रहे हैं। इमरान हाशमी की यह फिल्म 2007 में आई आवारापन फिल्म की कहानी को आगे बढ़ती हुई दिख रही है। इसके ट्रेलर में शिवम की वापसी पुराने अधूरे हिसाब और मौत से जुड़े मिशन को मुख्य आधार बनाते हुए दिखाया जा रहा है फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है।

Awarapan 2 Trailer में ऐसे क्या दिखाया गया?

आवारापन 2 फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत शिवम पंडित की वापसी से होती है इसके ट्रेलर में दिखाया गया है कि वह एक पुराने अधूरे कर्ज और मौत से जुड़े मिशन को पूरा करने के लिए लौटता है। पूरे ट्रेलर में एक्शन, पीछा, गोलीबारी और इमोशनल सीन के झलक दिखाई दे रही है। ट्रेलर कहानी के बड़े हिस्से को उजागर करता हुआ नहीं दिख रहा है बल्कि रहस्य पूर्ण तरीके से बनाए रखा है।

ये भी पढ़े: 70 लोग एक ही बाथरूम इस्तेमाल करते..Salman Khan ने जेल के दिन किया याद.

Awarapan 2 Trailer पर इमरान हाशमी ने क्या कहा?

आवारापन 2 फिल्म के ट्रेलर के लॉन्च होते ही एक्टर इमरान हाशमी ने कहा…शिवम पंडित केवल एक किरदार नहीं है बल्कि एक एहसास है। उन्होंने यह भी कहा कि इस किरदार में दोबारा लौटना उनके लिए खास अनुभव रहा है एक्टर के अनुसार यह फिल्म सिर्फ एक सीक्वल ही नहीं बल्कि शिवम की यात्रा का एक अलग अध्याय है।

फिल्म में कौन-कौन कलाकार दिख रहे हैं?

इस फिल्म के ट्रेलर में एक्टर इमरान हाशमी के अलावा शबाना आजमी भी अहम भूमिका में नजर आ रही है इस ट्रेलर के अनुसार उनका किरदार कहानी में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता हुआ नजर आ रहा है। इस फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है जबकि इस विशेष फिल्म के बैनर तले बनाया गयाहै।

आवारापन फिल्म रिलीज डेट और आधिकारिक जानकारी

Awarapan 2 Trailer रिलीज होते ही ऑफिशियल तौर पर आवारापन 2 फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित की गई है जानकारी के अनुसार यह फिल्म सिनेमा घर में 14 अगस्त 2026 को रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म को मूल रूप से पुराने आवारापन फिल्म की कहानी से जोड़ता हुआ दिखाया जा रहा है।

ये भी पढ़े: Tina Parekh ने भाभी की साड़ी-मां के गहने में की शादी, 5 दिन बाद तलाक का सोचा

इसके ट्रेलर से क्या संकेत मिलता है?

Awarapan 2 Trailer देखते हुए फिल्म के एक्शन के साथ इमोशनल कहानी के महत्व का पता चलता है। हालांकि ट्रेलर में पूरी कहानी पता नहीं चल रही है लेकिन ऑफिशियल तौर पर केवल इतना स्पष्ट बताया गया है कि शिवम पंडित का किरदार एक पुराने अधूरे मिशन को पूरा करने के लिए लौटता है फिल्म की पूरी कहानी का खुलासा इस फिल्म के रिलीज होने के बाद होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *