Akshay Kumar ने रवीना को मजाकिया अंदाज में कहा पहले हीरोइन थी अब मां…

akshay-kumar-jokingly-told-raveena-you-used-to-be-a-heroine-but-now-youre-a-mother

फिल्म Welcome To The Jungle के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में Akshay Kumar और Raveena Tandon नजर आए जिसमें अक्षय कुमार ने रवीना टंडन की प्रोफेशनलिज्म की तारीफ करते हुए मजाकिया अंदाज में बोला कि पहले हीरोइन थी अब हीरोइन की मां है। उनकी इस बयान को उनकी बेटी राशन टंडन के फिल्मी डेब्यू की और इशारा करते हुए देखा जा रहा है।

Akshay Kumar ने सुनाया अपना पुराना शूटिंग की बात

इस इवेंट के दौरान अक्षय कुमार से पूछा गया कि इतने सालों बाद रवीना टंडन में उन्हें क्या बदलाव लगा। जवाब में उन्होंने बताया कि रवीना टंडन आज भी पहले जैसी मेहनती और प्रोफेशनल है। उन्होंने पुरानी कहानी बताते हुए कहा कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सूर्यास्त से पहले सीन पूरा करने के लिए रवीना टंडन ने जनरेटर वैन में ही जल्दी से कॉस्ट्यूम बदल लिया था की शूटिंग समय पर हो पाए।

ये भी पढ़ें: Welcome To The Jungle movie में कॉमेडी और एक्शन का जबरदस्त तड़का

“पहले हीरोइन थीं, अब एक हीरोइन की मां हैं” रवीना

Akshay Kumar ने अपने इस बातचीत के दौरान हंसते हुए कहा कि पहले रवीना टंडन उनकी हीरोइन थी अब वह हीरोइन की मां बन चुकीहै। उनका इशारा रवीना टंडन की बेटी रासा टंडन की तरफ था। जिन्होंने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है इस कार्यक्रम में मौजूद एक्टर्स और ऑडियंस से टिप्पणी को हल्के-फुल्के मजाक के अंदाज में ही लिए।

पुरानी जोड़ी फिर दिखी चर्चा में

Akshay Kumar और Raveena Tandon ने 1990 के दशक में कई सारी सफल फिल्मों में एक साथ काम किया था दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद भी किया गया है। बाद में उनके पर्सनल रिश्ते की चर्चा भी रही लेकिन समय के साथ दोनों ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए अब दोनों पेशेवर तौर पर एक दूसरे के साथ-साथ सहज दिखाई देते हैं।

फिल्म के प्रमोशन के दौरान आया बयान

यह पूरी घटना वेलकम टू द जंगल फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान देखने को मिली। इस फिल्म की पूरी स्टार कास्ट इस मौके पर मौजूद थी अक्षय कुमार की रवीना टंडन पर की गई टिप्पणी तेजी से वायरल हो गई और कई सारी यूजर्स की से पुराने दौर की यादों से जोड़कर देखने लगे।

ये भी पढ़े: Made in India Review: Titan की कहानी को कैसे दिखाती है ये वेब सीरीज?

बयान का संदर्भ भी समझना जरूरी

अक्षय कुमार की टिप्पणी किसी विवाद या व्यक्तिगत रूप से नहीं थी बल्कि बातचीत के दौरान एक मजाक का हिस्सा था उन्होंने पूरे कन्वर्सेशन में रवीना टंडन के काम समर्पण की तारीफ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *